{"_id":"60c0bf31bb21463d3550907c","slug":"kaushambi-tractor-tramples-innocent-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi: ट्रैक्टर ने मासूम को रौंदा, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi: ट्रैक्टर ने मासूम को रौंदा, मौत
Wed, 09 Jun 2021 06:46 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 09 Jun 2021 06:46 PM IST
सार
- कड़ा धाम कोतवाली के दौलतपुर कसार में हुआ हादसा, परिजनों में कोहराम
- आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर रोककर ड्राइवर को जमकर पीटा
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिराथू। कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर कसार गांव में बुधवार को करीब छह वर्षीय एक बच्चे की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित लोगों ने ड्राइवर को पीट दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
दौलतपुर कसरा निवासी मोहन लाल खेती कर परिवार का गुजारा करता है। बुधवार को उसके पड़ोस में गांव के ही सुनील का ट्रैक्टर खाद लादने गया था। इस दौरान बच्चे ट्रैक्टर के इर्द-गिर्द खेल रहे थे। खाद लादने के बाद जैसे ही चालक ने ट्रैक्टर आगे बढ़ाया वैसे ही ट्राली पर बैठा मोहन का छह वर्षीय बेटा आर्यन नीचे गिर गया। चालक कुछ समझ पाता इससे पहले ट्रैक्टर आर्यन को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। इससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे से गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर रोककर ड्राइवर की पिटाई कर दी। हंगामा बढ़ता देख लोगों ने सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। मासूम की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन