फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi: The miscreants running away after kidnapping the teenager had an encounter with the villagers, the kidnappers fled after stone pelting

कौशाम्बी : किशोरी को अगवा कर भाग रहे बदमाशों की ग्रामीणों से मुठभेड़, पथराव के बाद भागे अपहर्ता

Sat, 05 Mar 2022 06:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Mar 2022 06:59 PM IST
सार

कादिलपुर निवासी जंगबहादुर किसान हैं। उनकी बेटी रोशनी (15) 11 वीं की छात्रा है। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की शाम करीब छह बजे वह दरवाजे पर बंधे मवेशियों को चारा पानी दे रही थी। इसी दौरान उसके दरवाजे पर कार पर सवार चार युवक वहां पहुंचे और उसे पकड़कर जबरन कार में बैठाने लगे। किशोरी के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए।

विज्ञापन
Kaushambi: The miscreants running away after kidnapping the teenager had an encounter with the villagers, the kidnappers fled after stone pelting
Crime Scene

विस्तार

पिपरी कोतवाली के कादिलपुर गांव में शुक्रवार देर शाम किशोरी को अगवा करने को लेकर जमकर बवाल हुआ। किशोरी को कार में लेकर भाग रहे बदमाशों की ग्रामीणों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान जमकर ईंट-पत्थर चले।

विज्ञापन





बाद में कार सवार बदमाश किशोरी को छोड़कर मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पर पहुंची पिपरी पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। घटना को लेकर इलाके में दहशत की स्थिति है।
विज्ञापन





कादिलपुर निवासी जंगबहादुर किसान हैं। उनकी बेटी रोशनी (15) 11 वीं की छात्रा है। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की शाम करीब छह बजे वह दरवाजे पर बंधे मवेशियों को चारा पानी दे रही थी। इसी दौरान उसके दरवाजे पर कार पर सवार चार युवक वहां पहुंचे और उसे पकड़कर जबरन कार में बैठाने लगे। किशोरी के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस
लोगों को जुटता देखकर बदमाश मौके से भागने लगे तो ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और ईंट-पत्थर चलाने लगे। विरोध में बदमाशों ने भी ग्रामीणों पर पथराव किया। इससे गांव में तनाव फैल गया। बवाल की सूचना के बाद पहुंची पिपरी पुलिस ने अपह्रत किशोरी व उसके परिजनों से घटना के बारे में पूछताछ की।



मामले में किशोरी और उसके परिजनों ने गांव के ही भट्ठा कारोबारी रामबाबू साहू के बेटे संतोष साहू, चंद्रशेखर यादव, इंगू यादव, संतोष, सुरजन, हर विलास, कल्लू और निरंजन समेत सात लोगों के खिलाफ अपहरण के प्रयास, मारपीट व पथराव का मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर पिपरी श्रवण कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed