{"_id":"61867d4269f96a52ea1995e4","slug":"kaushambi-seeing-the-slow-pace-of-bridge-construction-at-shahzadpur-ghat-of-river-ganga-deputy-cm-keshav-was-shocked","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी : गंगा नदी के शहजादपुर घाट पर ब्रिज निर्माण की सुस्त गति देख बिफरे डिप्टी सीएम केशव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी : गंगा नदी के शहजादपुर घाट पर ब्रिज निर्माण की सुस्त गति देख बिफरे डिप्टी सीएम केशव
Sat, 06 Nov 2021 06:34 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 06 Nov 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
Kaushambi : गंगा पर बन रहे शहजादपुर पुल का निरीक्षण करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : Kaushambi
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या शनिवार को अचानक गंगा नदी के शहजादपुर घाट पर 250 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे ब्रिज के औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। उन्होंने काम की सुस्त गति देख नाराजगी जताई। उन्होंने 15 दिसंबर तक हर हाल में काम को गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया। वहीं निर्माण एजेंसी के हांथ-पैर फूल गए हैं। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि बिन बाढ़ खत्म हुए वे ठप पड़ा काम को कैसे शुरू करें।
गंगा नदी के शहजादपुर घाट पर 250 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा ब्रिज योगी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के इलाके में बन रहे इस ब्रिज का लोकार्पण 15 सितंबर के पूर्व में निर्धारित था, पर बरसात बाद गंगा नदी में आई बाढ़ से ब्रिज निर्माण के निर्माण का कार्य 31 अगस्त के बाद से ठप पड़ा है। प्रोजेक्ट मैनेजर मृत्युंजंय का कहना है कि बाढ़ के चलते गंगा नदी पर बनाया गया अस्थायी लोहे का पुल पानी में डूब गया है, जिससे सामान की ढुलाई का काम ठप हो गया है।
शनिवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या एकाएक मौके पर स्थलीय निरीक्षण करने के लिए अपनी गाड़ी मुड़वा दी। एकाएक· मौके पर डिप्टी सीएम को देख वहां मौजूद कर्मियों में हड़कंप मच गया। डिप्टी सीएम ने निरीक्षण के दौरान काम ठप देख नाराजगी ब्यक्त की। कहा कि शहजादपुर गंगा नदी पर बन रहा यह पुल योगी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। विधान सभा चुनाव की अधिसूचना से पहले इसका लोकार्पण होना है।
विज्ञापन
इसे किसी भी कीमत पर 15 दिसंबर तक पूरा कर दिया जाना चाहिए। इससे पूर्व डिप्टी सीएम ने पूछा कि काम पूरा होने में अभी कितना वक्त चाहिए। इस पर निर्माण एजेंसी के जिमेंदारों ने कम से कम ढाई माह का वक्त मांगा। इस पर डिप्टी सीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि 15 दिसंबर तक होना है इसे ध्यान में रखकर जो काम बाकी है।, उसे गुणवत्ता के साथ पूरा करें।