फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi: Retired railway worker killed by sons along with relatives

कौशाम्बी : सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी को बेटों ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर मार डाला

Sun, 20 Jun 2021 01:38 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 20 Jun 2021 01:38 PM IST
विज्ञापन
Kaushambi: Retired railway worker killed by sons along with relatives
kaushambi News : रिटायर्ड रेलकर्मी की हत्या के बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : prayagraj

कस्बे के गांधीनगर मोहल्ले में रविवार सुबह सगे बेटों ने अपनी रिश्तेदारों के साथ मिलकर पिता को लोहे की राड से पीटकर मार डाला। मृतक रेलवे का सेवानिवृत्त कर्मचारी था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हत्यारा बेटा व उसका भतीजा खुद ही कोतवाली पहुंचे और कत्ल की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के पीछे जायदाद के बंटवारे का विवाद बताया जा रहा है।

विज्ञापन


सदर कोतवाली के मंझनपुर कस्बा स्थित गांधी नगर मोहल्ला निवासी बैजनाथ रेलवे कर्मचारी थे। रिटायरमेंट के बाद वह अपनी पत्नी पत्ती देवी व बेटी पूजा और छोटे बेटे नरेंद्र के साथ रहते थे। बड़े बेटे सुरेंद्र व वीरेंद्र की शादी हो चुकी है। वह दोनों अपने परिवार के साथ अलग रहते थे। रिटायरमेंट के बाद बैजनाथ को अभी फंड आदि का पैसा नहीं मिला था। इसके अलावा उनके पास तीन बीघे खेत भी है। पैसे व खेत के बंटवारे को लेकर सुरेंद्र व वीरेंद्र अक्सर पिता के साथ झगड़ा करते थे।

विज्ञापन

Kaushambi: Retired railway worker killed by sons along with relatives
kaushambi News : रिटायर्ड रेलकर्मी की हत्या के बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : kaushambi
रविवार सुबह बैजनाथ मवेशियों के लिए चरी काटने खेत गए थे। वापस लौटने पर वीरेंद्र ने अपने बड़े भाई सुरेंद्र के बेटे सचिन के साथ मिलकर जबरन अपने पिता को घर के अंदर घसीट ले गया। यहां सुरेंद्र व उसकी पत्नी मनोज देवी और वीरेंद्र ने अपनी पत्नी ललिता के साथ मिलकर पिता को लोहे की राड से जमकर पीटा। घटना के वक्त सुरेंद्र के साले भी मौजूद थे। हमले में कुछ ही देर में बैजनाथ की सांसें थम गई। वारदात के बाद वीरेंद्र व उसका भतीजा सचिन कोतवाली पहुंचे और हत्या करने की बात कुबूल की।

वीरेंद्र के मुताबिक उसका पिता जायदाद में हिस्सा नहीं देना चाह रहा था। फंड में मिलने वाले पैसों को वह छोटी बहन पूजा की शादी में खर्च करना चाहता था। इसी वजह से उन लोगों ने पिता को मौत के घाट  उतार दिया। मामले की जानकारी पर सीओ सदर डॉ. केजी सिंह, इंस्पेक्टर मनीष पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मृतक की पत्नी पत्ती देवी की तहरीर पर हत्यारे बेटे, बहू व उनके रिश्तेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया जा रहा है।

इनका कहना है
बैजनाथ की हत्या उसके बेटों ने अपने परिवार के साथ मिलकर की है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
डॉ. केजी सिंह, सीओ सदर

Kaushambi: Retired railway worker killed by sons along with relatives
kaushambi News : रिटायर्ड रेलकर्मी की हत्या के बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : kaushambi

छोटी बेटी की शादी के बाद बटवारा करना चाहता था बैजनाथ

गांधी नगर निवासी सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी बैजनाथ अपनी छोटी बेटी पूजा की शादी के बाद जायदाद व पैसों का बटवारा करना चाहता था। बैजनाथ के तीन बेटे सुरेंद्र, वीरेंद्र व नरेंद्र की शादी हो चुकी है। दो बेटियों की शादी भी वह कर चुका है। छोटी बेटी पूजा की शादी छह जुलाई को होना है। परिवार के लोग जमीन व फंड के पैसों का बटवारा करना चाहते थे। बैजनाथ पूजा की शादी के बाद ही बटवारा करना चाहता था। इसी वजह से घर में अक्सर विवाद हुआ करता था।

फादर्स डे पर पिता को बेटे ने दी मौत की सजा

रविवार को फादर डे है। सारी दुनिया के बच्चे अपने पिता को उपहार देकर सम्मानित कर रहे हैं। लेकिन मंझनपुर के गांधी नगर निवासी बैजनाथ शायद इस मामले में बदकिश्मत निकले। जिंदगी भर मेहनत करके जिन बच्चों को पाल पोस कर बड़ा किया आज फादर डे पर उन्हीं ने ही बैजनाथ को मौत की सजा दे डाली। घटना को लेकर कस्बे के लोग कातिल बेटों की करतूत पर उन्हें कोसते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed