फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi ranks first in the state in mobile recovery

Kaushambi News: मोबाइल रिकवरी में कौशाम्बी प्रदेश में पहले पायदान पर

Thu, 13 Nov 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 13 Nov 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Kaushambi ranks first in the state in mobile recovery
प्रदेश के 75 जिलों में कौशाम्बी ने मोबाइल रिकवरी के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आईडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल की ताजा रिपोर्ट में जिले ने 71.21 प्रतिशत रिकवरी स्कोर हासिल कर पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। राज्य औसत जहां 32.56 प्रतिशत रहा, वहीं कौशाम्बी ने उससे दोगुने से भी अधिक अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन


तकनीकी सेवाएं मुख्यालय लखनऊ की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया कि कौशाम्बी पुलिस की यह उपलब्धि एसपी राजेश कुमार के नेतृत्व और तकनीकी टीम की मेहनत का नतीजा है। जिले में थानावार टीमों को मोबाइल ट्रेसिंग का विशेष प्रशिक्षण दिया गया था। साथ ही, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लॉगिन, डेटा फीडिंग और मॉनिटरिंग सिस्टम में पारदर्शिता लाई गई, जिससे रिकवरी दर में तेजी से सुधार हुआ।
विज्ञापन


वहीं प्रयागराज जोन ने राज्य में तीसरा स्थान पाया है, जिसमें कौशाम्बी का योगदान सर्वाधिक रहा। इस सफलता से न सिर्फ जिले की छवि बेहतर हुई है बल्कि मोबाइल खो जाने पर नागरिकों का पुलिस पर भरोसा भी बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी राजेश कुमार ने बताया कि हर खोया मोबाइल सिर्फ एक डिवाइस नहीं, बल्कि नागरिक का भरोसा है, उसे लौटाना हमारी प्राथमिकता है। कौशाम्बी पुलिस की सामूहिक मेहनत से अब कौशाम्बी मॉडल पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed