फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi Police wins first place in the state in IGRS disposal

Kaushambi News: आईजीआरएस निस्तारण में कौशाम्बी पुलिस का परचम, प्रदेश में प्रथम स्थान

Fri, 09 Jan 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 09 Jan 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Kaushambi Police wins first place in the state in IGRS disposal
राजेश कुमार, एसपी
मंझनपुर। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के अंतर्गत जन शिकायतों के समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में जनपद कौशाम्बी पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दिसंबर-2025 की मासिक रैंकिंग में जनपद के साथ-साथ सभी 14 थानों का प्रदेश में अव्वल रहना कौशाम्बी पुलिस के लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की शासन स्तर से नियमित समीक्षा के आधार पर मासिक रैंकिंग निर्धारित की जाती है। इसमें शिकायतों का समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, निष्पक्ष जांच, शिकायतकर्ता से संवाद और पोर्टल पर सटीक आख्या फीडिंग को प्रमुख मानक माना जाता है। इन सभी बिंदुओं पर कौशाम्बी पुलिस ने दिसंबर 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जनपद पुलिस की तरफ से प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए त्वरित संज्ञान लिया गया। संबंधित मामलों में निष्पक्ष जांच कर शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित किया गया और समयसीमा का पूर्ण पालन करते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिकों की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ शिकायतों का निस्तारण किया गया, जिसके परिणामस्वरूप यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल हुई।

आईजीआरएस के माध्यम से आने वाली प्रत्येक शिकायत हमारे लिए जनविश्वास से जुड़ा विषय है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने टीम भावना के साथ कार्य किया, जिसके चलते जनपद को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। आगे भी हम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करते रहेंगे।
एसपी ने समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी जनसेवा के प्रति इसी समर्पण के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed