{"_id":"6107cc034a8d4423ca31e960","slug":"kaushambi-police-to-conduct-technical-probe-into-damaged-car-in-adj-car-accident-case-co-records-statement","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एडीजे के कार एक्सीडेंट मामले में नया मोड़, कौशाम्बी पुलिस कराएगी क्षतिग्रस्त कार की टेक्निकल जांच, बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजे के कार एक्सीडेंट मामले में नया मोड़, कौशाम्बी पुलिस कराएगी क्षतिग्रस्त कार की टेक्निकल जांच, बयान दर्ज
Mon, 02 Aug 2021 09:10 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 02 Aug 2021 09:10 PM IST
सार
फतेहपुर में तैनात अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मो. अहमद खान के कार का कोखराज में हुए एक्सीडेंट मामले में नया मोड़ आ गया है। कुछ दिन पहले पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी ने प्रेसवार्ता कर घटना को महज एक हादसा और संयोग बताया था।
विज्ञापन
Crime Scene
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर में तैनात अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मो. अहमद खान के कार का कोखराज में हुए एक्सीडेंट मामले में नया मोड़ आ गया है। कुछ दिन पहले पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी ने प्रेसवार्ता कर घटना को महज एक हादसा और संयोग बताया था लेकिन अब यू टर्न लेते हुए कौशाम्बी पुलिस ने एडीजे की क्षतिग्रस्त कार की टेक्निकल जांच कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए टेक्निकल टीम को पत्र भेजा जा चुका है। सिराथू के सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण ने फतेहपुर जाकर एडीजे का बयान दर्ज किया। साथ ही उनके अंगरक्षक का मेडिकल मुआयना भी कराया है।
कौशाम्बी के कोखराज में कार में टक्कर लगने से एडीजे मो. अहमद खान गनर समेत जख्मी हो गए थे। घटना तब हुई जब वह प्रयागराज से फतेहपुर लौट रहे थे। उनकी ओर से थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया गया है कि उनकी हत्या करने के उद्देश्य से कार में टक्कर मारी गई। बाद में पुलिस ने छानबीन करने के बाद मामले को महज एक हादसा और संयोग बताते हुए फाइल को ठंडे बस्ते में डाल दिया था।

जांच
- फोटो : demopic
एडीजे और आरोपी कार चालक के बीच समझौते की बात भी सामने आई। यहां तक की आरोपी कार चालक ने अपनी टबेरा से ही एडीजे को उनके घर फतेहपुर छोड़ने भी गया था, लेकिन मामले में अब नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने मामले की जांच करने और कार्रवाई को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।
मो. अहमद खान फतेहपुर में पॉक्सो कोर्ट में तैनात हैं। वह बृहस्पतिवार 29 जुलाई को व्यक्तिगत काम से प्रयागराज आए थे। यहां से शाम को वह फतेहपुर लौट रहे थे। अभी वह कोखराज के चाकवन चौराहे के पास पहुंचे थे तभी तेज रफ्तार इनोवा से उनकी कार में टक्कर मार दी गई। टक्कर ड्राइवर साइड से मारी गई, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही एडीजे गनर समेत जख्मी हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों की मदद से आरोपी चालक को गाड़ी समेत पकड़ लिया गया है।
उधर, सूचना पर पुलिस पहुंची और फिर उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके बाद उन्होंने थाने में तहरीर दी। जिसमें आरोप लगाया है कि हत्या करने के उद्देश्य से उनकी कार में तेज रफ्तार इनोवा से टक्कर मारी गई। जिसमें उन्हें व उनके गनर को चोट आई। हमले में वह बाल-बाल बच गए। जिस गाड़ी से टक्कर मारी गई उसमें ड्राइवर के अलावा तीन अन्य लोग सवार थे।
जमानत खारिज करने पर मिल चुकी है धमकी
थाने में दी गई तहरीर में एडीजे की ओर से यह भी आरोप लगाया गया है कि उन्हें पहले धमकी भी मिल चुकी है। बरेली में तैनाती के दौरान दिसंबर 2020 में जमानत खारिज करने पर उन्हें परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी गई थी।