फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi: Police station cordoned off by angry people for waving community flag at Ramlila Manch

कौशाम्बी : रामलीला मंच पर समुदाय विशेष का झंडा लहराने पर बवाल, आक्रोशित लोगों ने किया थाने का घेराव

Tue, 19 Oct 2021 10:36 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 19 Oct 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Kaushambi: Police station cordoned off by angry people for waving community flag at Ramlila Manch
kaushambi News : सरायअकिल थाने का घेराव करते लोग। - फोटो : kaushambi

सरायअकिल कस्बे में मंगलवार रात रामलीला शुरू होने पर जश्ने ईदुमिलादुन्नवी के जुलूस में शामिल समुदाय के युवक द्वारा रामलीला मंच पर समुदाय विशेष का झंडा लहरा दिया गया। आरोप है कि इसका विरोध करने पर पुलिस ने रामलीला कलाकारों के साथ अभद्रता कर दी। इससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

विज्ञापन


नाराज लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने जयश्रीराम का नारा लगाते हुए सरायअकिल थाने का घेराव कर दिया। इससे पुलिस के हाथ पांव फूल गए। लोगों को समझाने में पुलिस के पसीने छूट गए। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए प्रशासन ने बड़ी संख्या में पुलिस और पीएससी तैनात कर दी। 
विज्ञापन


मंगलवार को ईदुलमिलादुन्नवी का त्योहार था। जिसका जुलूस मौलवीगंज मुहल्ले से होकर रामलीला मैदान होते हुए थाने तक जाना था। रामलीला मैदान से जुलूस निकलते समय रामलीला की शुरुआत हो चुकी थी। कस्बे समेत आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में दर्शक रामलीला देख रहे थे।आरोप है कि इसी दौरान ईदुलमिलादुन्नवी के जुलूस में शामिल थाने के सिपाही सुर्जन सिंह जूता पहनकर रामलीला मंच पर चढ़ गया और लाउडस्पीकर बंद करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाउडस्पीकर बंद होने पर कलाकारों ने नाराजगी जताई तो आरोप है कि सिपाही ने कलाकारों को डंडा दिखाकर लाउडस्पीकर का तार नोचकर मोबाइल छीन लिया। इसी दौरान रामलीला मंच पर चढ़कर जुलूस में शामिल एक समुदाय के युवक ने हरा झंडा लहरा दिया। इसी बात को लेकर लोग आक्रोशित हो उठे और पुलिस विरोधी नारे लगाने लगे।


देखते ही देखते लगभग पांच सौ की संख्या में लोगों ने पहुंचकर थाने का घेराव कर दिया और जय श्री राम के नारे लगाते हुए आरोपी पुलिस कर्मी की बर्खास्तगी की मांग करने लगे। लोगों के आक्रोश को देखते हुए थानाध्यक्ष भुवनेश कुमार चौबे ने पीएसी बल समेत बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर बुला लिया है। हंगामे की खबर सुनकर स्थानीय विधायक के अलाला सीओ चायल श्यामकांत और उपजिलाधिकारी राजेश श्रीवास्तव पहुंच गए। देर रात तक आक्रोशित लोगों को समझाने में प्रशासन जुटा रहा। आक्रोशित लोग सिपाही की बर्खास्तगी की मांग पर अड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed