{"_id":"96477fa0acdd0c3e247a1a1127a059ae","slug":"kaushambi-organically-for-electricity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी में बिजली के लिए बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी में बिजली के लिए बवाल
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 12 Sep 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
सरायअकिल/पश्चिमशरीरा (कौशाम्बी)। बिजली की अघोषित कटौती को लेकर शुक्रवार को गांव और कस्बे के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सरायअकिल और पश्चिमशरीरा उपकेन्द्र का घेराव करते हुए लोगों ने जाम कर दिया। ग्रामीणों ने दस घंटे के रोस्टर में दो घंटे बिजली आपूर्ति किए जाने का आरोप बिजली विभाग के अफसरों और कर्मचारियों पर लगाया। चार घंटे की जद्दोजहद के बाद किसी तरह उग्र लोगों को पुलिस और राजस्व अफसरों ने दो दिन में ध्वस्त बिजली की आपूर्ति बहाल कराने का भरोसा दिलाते हुए शांत कराया।
दोआबा में रोस्टर को ताक पर रखकर बिजली की आपूर्ति किए जाने को लेकर शुक्रवार को जमकर बवाल हुआ। दस घंटे के रोस्टर में दो घंटे मिल रही आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों और कस्बाईयों का गुस्सा फूट पड़ा। सरायअकिल उपकेन्द्र से जुडे डहिया, अमिरसा, सरायअकिल, चिरारी, बेनीरामकटरा, बसुहार, कटैनी, कुड्रावी गांव के सैकड़ों लोग सरायअकिल उपकेन्द्र पहुंचे। इसके बाद इलाहाबाद सरायअकिल मार्ग पर भाजपा नेता अभिषेक तिवारी की अगुवाई में चक्का-जाम कर दिया।
दोआबा में बिजली के लिए बवाल की खबर सुनते ही बिजली विभाग के अफसरों के होश उड़ गए। लोगों को उग्र देख तहसीलदार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अधिशासी अभियंता विद्युत से वार्ता करने के बाद दो दिन के भीतर रोस्टर के मुताबिक बिजली आपूर्ति कराए जाने का भरोसा दिलाते हुए जाम खत्म कराया। इसी तरह पश्चिमशरीरा उपकेन्द्र से जुडे़ गांवों के लोग उपकेन्द्र का घेराव करते हुए कर्मचारियों को बाहर निकाल ताला जड़ दिया। इसके बाद हनुमान मंदर चौराहे पर सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन
बिजली उपभोक्ताओं को सड़क पर देख एसओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। और उग्र ग्रामीणों को नियमित आपूर्ति दिलाने का भरोसा दिलाते हुए जाम समाप्त कराया। सरायअकिल और पश्चिमशरीरा में जाम से करीब चार घंटे यातायात बाधित रहा। वहीं बिजली विभाग के अफसरों के साथ पुलिस भी पसीना बहाती रही। जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता विद्युत को रोस्टर के मुताबिक गांवों और कस्बे की ध्वस्त बिजली आपूर्ति बहाल कराए जाने का निर्देश दिया गया है। जल्द ही गांव और कस्बे के लोगों को नियमित आपूर्ति मिलेगी।