{"_id":"9430ec0002a6c6b69092280fc24cf476","slug":"kaushambi-news-hindi-news-90","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि मंत्री के खिलाफ सड़क पर उतरेगी कांग्रेस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि मंत्री के खिलाफ सड़क पर उतरेगी कांग्रेस
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 26 Jul 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
किसानों की खुदकुशी मामले में केंद्रीय कृषि मंत्री के बयान के खिलाफ कांग्रेस के तेवर गरम हैं। इसे लेकर वह किसानों के साथ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन की तैयारी में है। रविवार को हुई पार्टी की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष रामयज्ञ द्विवेदी ने इसका ऐलान किया। सरसवां ब्लाक के अंधावा गांव में आयोजित बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहाकि कृषि मंत्री के बयान से साफ हो गया है कि केंद्र में सत्तासीन भाजपा की सरकार अन्नदाताओं की बाबत कैसे विचार रखती है। उन्होंने कृषि मंत्री के बयान को अमर्यादित करार देते हुए इसे किसानों का अपमान बताया। कहाकि इस देश के किसान और जवान रीढ़ की हड्डी हैं।
इनके बारे में ऐसी सोच रखने वालों के खिलाफ कांग्रेस हर तरह की लड़ाई लड़ने को तैयार है। जल्द ही किसानों के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर भाजपा की सच्चाई लोगों के सामने लाने का काम करेंगे। अन्य वक्ताओं ने भी भाजपा और कृषि मंत्री पर निशाना साधा। जिला प्रभारी मनीष मिश्रा ने कहाकि भाजपा ने जनता को सब्जबाग दिखाकर ठगा है। इसका पता लोगों को मोदी सरकार के पहले साल में ही लग गया है। दावा किया कि किसानों के प्रति ऐसी घटिया सोच रखने वालों को जनता खुद जवाब देगी। इस मौके पर आशीष मिश्रा पप्पू, बरसातीलाल पंडा, नसीमुद्दीन, राजेंद्र त्रिपाठी, युगुल किशोर त्रिपाठी, उमेश कुमार, राजा भैया, रवि प्रकाश, हेमंत रावत, शशिप्रताप त्रिपाठी, डॉ. मुमताज, श्याममूर्ति, उमानाथ द्विवेदी, विजमा केसरवानी, दीपक कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।