{"_id":"4f859bfd8349caaaa29afa19153b7e5c","slug":"kaushambi-news-hindi-news-85","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारीख जानने के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तारीख जानने के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 21 Jul 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वादकारियों को अब मुकदमे की तारीख जानने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। अब एसएमएस से तारीख की जानकारी दी जाएगी। इतना ही नहीं मुकदमे की प्रगति का भी संदेश मोबाइल पर भेजा जाएगा। इस व्यवस्था को लागू करने का काम कौशाम्बी की सभी राजस्व अदालतों में तेजी से चल रहा है। अब तक करीब 64 फीसदी वादकारियों के मोबाइल नंबरों की फीडिंग भी की जा चुकी है। उम्मीद है कि इससे अधिवक्ताओं और वादकारियों को राहत मिलेगी।
कौशाम्बी जिले की राजस्व अदालतों में हजारों मुकदमे विचाराधीन हैं। इन मुकदमों में आए दिन तारीख लगती है। इसे जानने के लिए वादकारियों को कोर्ट के चक्कर काटने पड़ते हैं। इसकी वजह से उनका वक्त तो बर्बाद होता ही है। साथ में तमाम परेशानियां भी झेलनी पड़ती हैं। वादकारियों की इस समस्या को देखते हुए राजस्व परिषद ने नई व्यवस्था की है। इसके तहत अब कम्प्यूटरीकृत प्रणाली से वादकारियों को मोबाइल पर संदेश भेजकर तारीख की जानकारी दी जाएगी। मुकदमे की स्थित अथवा फैसले की सूचना भी दी जाएगी।
बताया जा रहा है कि जिले की सभी राजस्व अदालतों के लगभग 64 फीसदी वादकारियों के मोबाइल नंबर फीड भी किए जा चुके हैं। राजस्व परिषद के आयुक्त एवं सचिव ने डीएम को पत्र भेजकर जल्द से जल्द अन्य नंबरों की फीडिंग का काम भी पूरा कराने का निर्देश दिया है। फीडिंग का काम खत्म होने के बाद संदेश भेजे जाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इस संदर्भ में जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि जल्द ही शेष वादकारियों के नंबर फीड करा दिए जाएंगे। इसके लिए अधीनस्थों को जरूर दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।