फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

घर-घर शिक्षा दीप जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा

Mon, 23 Mar 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Mon, 23 Mar 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
kaushambi news
मंझनपुर। घर-घर शिक्षा दीप जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा...इन्हीं नारों के बीच सोमवार को कौशाम्बी के शीतलपुर समेत विभिन्न प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों से स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं और पंचायत प्रतिनिधियों ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व की जानकारी दी। बच्चों को रोजाना पढ़ने के लिए स्कूल भेजने का आह्वान किया।
विज्ञापन


इस साल बेसिक शिक्षा विभाग का शिक्षासत्र अप्रैल महीने से ही शुरू हो रहा है। इसके लिए मार्च महीने में 6 से 14 साल से सभी लड़के-लड़कियों के दाखिले की कवायद बेसिक शिक्षा प्रशासन की ओर से शुरू कर दी गई है। कोई भी बच्चा दाखिल से वंचित न रहे। इस उद्देश्य से स्कूल चलो अभियान के तहत रोजाना स्कूलों की ओर से जागरूकता रैली भी गांवों में निकाली जा रही है।
विज्ञापन


इसी क्रम में सोमवार को विकास खंड कड़ा के प्राथमिक विद्यालय शीतलपुर, प्रथमिक विद्यालय मीरापुर, प्राथमिक स्कूल गोपसहसा, गौरैए और प्राथमिक विद्यालय टेन शाहआलमाबाद गांव में रैली निकाली गई। शीतलपुर स्कूल के प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। विद्यालय के अध्यापकों के साथ बच्चे शिक्षा से संबंधी नारे लिखे बैनर, तख्तियों और रंग-बिरंगे गुब्बारे लेकर पूरे गांव में घूमे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंगीन गुबारों के साथ रैली लेकर निकले बच्चे ग्रामीणों के आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं बच्चों ने दीप से दीप जलाएगें, साक्षर देश बनाएगें। हर घर में एक दीप जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा। शिक्षा ऐसी सीढ़ी है, जिससे चलती पीढ़ी है। आदि नारों से पूरे गांव को गुंजायमान कर दिया। इस मौके पर सहायक अध्यापक अरुण मिश्रा, प्रतिमा सिंह, रंजीत सिंह, हेमलता पाल आदि मौजूद रहीं। वहीं मीरापुर स्कूल से निकाली गई रैली में प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र, सहायक अध्यापक शशिकला, शिक्षामित्र गीता केशरवानी आदि मौजूद रही। इसी तरह से गोपसहसा और गौरैए स्कूल की रैली में प्रधानाध्यापक रामलखन सिंह, महेश कुमार सिंह, मोतीलाल, शिवभूषण पांडेय, अनिल त्रिपाठी, मूलचंद्र सिंह, सुमृत लाल, प्रधान मालती देवी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed