फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

48 घंटे से बत्ती गुल, फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Tue, 07 Jul 2015 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 07 Jul 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
इनकमिंग ट्रांसफार्मर फुंकने से मनौरी उपकेन्द्र से जुड़े 60 गांवों में दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। बत्ती गुल होने से भीषण गर्मी और उमस में बिलबिला रहे ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने उपकेन्द्र में जमकर हंगामा काटा। एसडीओ और जेई को बिजली आपूर्ति के लिए 24 घंटे का समय दिया। चेताया कि बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


 बता दें कि मनौरी उपकेंद्र से चायल तहसील के मनौरी, चायल, बिहका, पुरामुफ्ती, उमरछा, मोहद्दीनपुर, मातपुर, कोइलहा, रसूलाबाद, गौसपुर, फतेहपुरघाट समेत 60 गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। इसके लिए उपकेंद्र से जहां पीपल गांव, असरावल खुर्द, चरवा और एअरफोर्स नाम से फीडर (लाइन) खींची गई है। इन सभी फीडरों को बिजली आपूर्ति के लिए उपकेंद्र में आठ एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। मनौरी गांव के प्रदीप कुमार पांडेय, हेमराज, तौफीक अहमद, रईस अहमद, मानसिंह, हीरालाल, रवि कुमार आदि ने बताया कि शनिवार रात से पूरे क्षेत्र में बिजली की सप्लाई बंद है। बिजली नहीं मिलने से लोगों ने अंधेरे में रात गुजारी। रविवार की सुबह उपकेंद्र जाकर पता किया गया तो बताया गया कि इनकमिंग ट्रांसफार्मर फुंकने से उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडर की बत्ती गुल है।
विज्ञापन


वहीं ग्रामीणों को बिजली विभाग के अभियंताओं ने आश्वस्त किया था कि रविवार शाम तक उपकेंद्र की गड़बड़ी ठीक करके सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। रविवार को भी पूरी रात लोगों को अंधेरे में गुजारनी पड़ी। भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम में बिजली गुल होने से परेशान लोगों का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की तादात में उपकेन्द्र पहुंचे लोगों ने वहां जमकर हंगामा काटा।  ग्रामीणों का उग्र तेवर देख वहां मौजूद कर्मचारी सहमे रहे। सूचना पर उपकेंद्र पहुंचे अवर अभियंता शिवबाबू निषाद ने जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने का भरोसा दिला लोगों को शांत कराया। ग्रामीणों ने अवर अभियंता को सप्लाई देने के लिए 24 घंटे का समय दिया। चेताया कि इसके बाद वे सड़क पर उतरकर चक्काजाम करने को मजबूर होंगे। अवर अभियंता ने बताया कि उपकेन्द्र के जले ट्रांसफार्मर दुरुस्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। ओवरलोड के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। जल्द ही ट्रांसफार्मर ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed