{"_id":"aa642e693c06a8d00642a2dc87c6f070","slug":"kaushambi-news-hindi-news-651","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदाई कार्यक्रम में नौनिहालों में मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदाई कार्यक्रम में नौनिहालों में मचाया धमाल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लिटिल ब्लासम कान्वेंट स्कूल अजुहा में हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं के लिए शनिवार को विदाई कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान बच्चों ने गीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत करके इसे यादगार बना दिया। स्कूल के प्रबंधक, प्रिसिंपल और शिक्षकों ने बोर्ड परीक्षा देने जा रहे बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
अजुहा कस्बे में स्थित लिटिल ब्लासम स्कूल में आयोजित विदाई कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से हुई। इसके बाद बच्चों ने मंच संभाल लिया। आदित्य, दिव्यांशी मोदनवाल, राधा केसरवानी, रेशू मौर्य, अवनी आदि ने गीत, नृत्य के साथ देश की बहुरंगी संस्कृति को प्रदर्शित करते सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति करके लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की अदाकारी देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो उठे। विदाई गीत सुनकर लोगों की आंखें छलक उठीं। प्रबंधक जगदीश कुमार केसरवानी ने बच्चों को अच्छे अंकों के साथ परीक्षा पास करके जीवन को कामयाब बनाने का संदेश दिया।
प्रिसिंपल सरिता केसरवानी ने बच्चों को लगन, मेहनत की शिक्षा दी। कहा कि मेहनत के बलबूते ही सबकुछ जीता जा सकता है। इस मौके पर शिवकुमार दूबे, बीएल यादव, रामप्रसाद, राहुल द्विेदी, संगीता केसरवानी, दिव्या सिंह, दीपांजलि आदि मौजूद रहीं।