फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

पंचायत उपचुनाव के लिए दिया प्रशिक्षण

Fri, 19 Feb 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 19 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
kaushambi news

विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए शुक्रवार को पीठासीन अफसरों और मतदान कर्मचारियों का प्रशिक्षण मंझनपुर में हुआ। इस दौरान सीडीओ सहित अन्य अफसरों ने पीठासीन अधिकारी और मतदान कार्मिकों को निष्पक्ष और बगैर किसी गड़बड़ी के चुनाव कराने का निर्देश दिया।


कौशाम्बी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद बीडीसी सदस्य के दो और 927 पंचायत सदस्यों के पद खाली पड़े हैं। इन पदों के लिए उप चुनाव 21 फरवरी को सुबह 7 बजे से 5 बजे तक होना है। पंचायत उप चुनाव के लिए 200 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। दो सौ पोलिंग पार्टियों में बनाए गए पीठासीन अधिकारी और मतदान कर्मचारियों का शुक्रवार को मंझनपुर स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण हुआ। जहां सीडीओ ओपी आर्या सहित अन्य अफसरों ने निष्पक्ष और बगैर किसी गड़बड़ी के मतदान कराने का आह्वान पीठासीन और मतदान कर्मचारियों से किया।
विज्ञापन


प्रशिक्षक विकास पांडेय और राकेश कुमार ने भी मतदान कर्मचारियों को मतपत्रों को मोड़ने जैसी प्राथमिक जानकारियों से रूबरू कराया। कहाकि जरा सी लापरवाही से मतदान में गड़बड़ी होने में देर नहीं लगती है। ऐसे में पीठासीन और मतदान कर्मचारियों की भूमिका अहम हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed