फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

बीएलओ बनने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने की तौबा

Thu, 18 Feb 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
kaushambi news

विज्ञापन
दिहाड़ी मजदूरी के बराबर औसतन मानदेय मिलने और 12 घंटे की ड्यूटी के बाद जनगणना, मतदाता सूची संशोधन जैसे कार्य कराने से भड़की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को देकर विभागीय कार्यों के अतिरिक्त कोई अन्य काम नहीं कराने की मांग की। चेताया कि मांगें पूरी नहीं की गई, तो वे धरना-प्रदर्शन को बाध्य होंगी।


महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने कम मानदेय मिलने पर आक्रोश जताया है। इतने कम मानदेय में जनगणना, मतदाता सूची संसोधन जैसे कार्य लिए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। जिलाध्यक्ष माया सिंह ने कहा कि कार्यकत्रियों को रोजाना 100 रुपये की दिहाड़ी जितना मानदेय दिया जाता है। उनसे प्रतिदिन औसतन 12 घंटे की ड्यूटी ली जाती है। एलान किया कि इतने कम मानदेय में अब वे सिर्फ विभागीय कामकाज ही निपटाएंगी। मतदाता सूची संसोधन, सर्वे, स्वास्थ्य विभाग के कामकाज, जनगणना आदि काम नहीं करेंगी।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए कार्यकत्रियों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया। इसमें विभागीय कार्यों के अतिरिक्त कोई दूसरा कामकाज नहीं करने का एलान किया। चेताया कि यदि उन्हें बीएलओ बनाकर मतदाता सूची संसोधन, जनगणना आदि कार्य कराए गए तो वे धरना-प्रदर्शन को मजबूर होंगी। इस मौके पर किरन जोशी, मंजू यादव, प्रतिमा देवी, रेनू देवी, गीता देवी, मैतून, संगीता देवी, शंकुतला देवी, विनीता देवी, श्यामा देवी, रेणुका तिवारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed