फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

राशन, केरोसिन नहीं मिलने पर गुस्सा फूटा

Wed, 17 Feb 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 Feb 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
महीनों से सस्तेदर पर खाद्यान्न, मिट्टी का तेल नहीं मिलने पर पारा हसनपुर गांव के लोगों को मंगलवार को गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर आकर मंझनपुर में प्रदर्शन किया। एसडीएम से जांच कराकर समस्या के समाधान की मांग की है। उप जिलाधिकारी ने आपूर्ति निरीक्षक को गांव जाकर जांच करके 24 घंटे में रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


मंझनपुर तहसील क्षेत्र के पारा हसनपुर (महुलीतर) गांव निवासी राजलाल, अल्तमस, लवकुश प्रसाद, राधेश्याम, शिवरतन, अर्जुन सिंह, बृजरानी, शिवरानी, बच्चन देवी, चंपा देवी, रामकली, गेंदी देवी, चंद्रपाल, राम खेलावन, रामभवन, राजकली, महेश कुमार, राहुल आदि ग्रामीणों ने मंगलवार को कोटेदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। करीब तीन महीने से सस्तेदर पर खाद्यान्न और मिट्टी का तेल नहीं पाने से परेशान गांववालों ने तहसील दिवस में हुंकार भरी। ग्रामीणों ने बताया कि वितरण में अनियमितता के कारण उनके गांव की दुकान सस्पेंड कर दी गई थी। तब से उनकी गांव की दुकान सेसा गांव से संबद्ध कर दी गई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि यह कोटेदार भी तीन महीने से खाद्यान्न, तेल आदि का वितरण नहीं कर रहा है। इससे गांववाले बाजार से महंगे दाम पर गेहूं, चावल, मिट्टी का तेल आदि खरीदने को मजबूर हैं। सस्तेदर की दुकान से खाद्यान्न नहीं मिलने पर परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील दिवस में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed