{"_id":"b245a75e3d6ce1f9b8a26cf5239e5aeb","slug":"kaushambi-news-hindi-news-609","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू कार्यकर्ता दूसरे दिन धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू कार्यकर्ता दूसरे दिन धरने पर बैठे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम गंगा
विज्ञापन
नहर और माइनरों में पानी नहीं छोड़े जाने को लेकर भाकियू कार्यकर्ता दूसरे
दिन भी सिराथू में हुंकार भरते रहे। दो दिन से धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं
ने ऐलान किया है कि नहरों में टेल तक पानी पहुंचने के बाद भी उनका आंदोलन
खत्म होगा।
बता दें कि भाकियू कार्यकर्ताओं ने राम गंगा नहर समेत जनपद की अन्य माइनरों में पानी नहीं छोड़े जाने और पिछले साल बेमौसम बारिश से बर्बाद हुए किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिलने से भड़के हैं। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने नहरों में टेल तक पानी की मांग करते हुए सोमवार से सिराथू तहसील के बगल से गुजरी और नहर के पास बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। मंगलवार को दूसरे दिन भी कार्यकर्ता मांगों को लेकर धरने पर बैठे रहे। ऐलान किया कि वे अफसरों के आश्वासन से अपना धरना नहीं खत्म करेंगे।
नहरों में पानी आने पर धरने पर बैठे कार्यकर्ता खुद ही उठ जाएंगे। धरने की अगुवाई कर रहे भाकियू के मंडल अध्यक्ष नूरूल इस्लाम ने जिला प्रशासन पर किसानों की अनदेखी का भी इल्जाम लगाया। कहाकि हफ्तेभर पूर्व एसडीएम को ज्ञापन दिया गया था, फिर भी नहरों में पानी नहीं उपलब्ध हो सका है। एसडीएम लालजी मिश्र ने बताया कि भाकियू कार्यकर्ताओं की मांगों को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है। प्रयास हो रहा है कि रामगंगा समेत अन्य माइनरों में जल्द ही टेल तक पानी उपलब्ध हो जाए।