फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

पंचायत सदस्य की खाली सीटों के लिए हुआ नामांकन

Sun, 14 Feb 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 Feb 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
kaushambi news

विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान प्रधानों के साथ पंचायत सदस्यों का भी निर्वाचन था। इस दौरान जनपद की विभिन्न ग्रामसभाओं में 927 ग्राम पंचायत वार्ड में नामांकन नहीं होने से ये सीटें रिक्त रह गई थी। इन वार्डों में पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए रविवार को नामांकन कराया गया।


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान खाली रह गए बीडीसी और पंचायत सदस्य सीटों पर 21 फरवरी को उपचुनाव है। इसके लिए रविवार को नामांकन हुआ। कौशाम्बी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के उपचुनाव में बीडीसी की 3 और पंचायत सदस्य पद पर चुनाव होना है। इसमें मंझनपुर के 107 पंचायत सदस्य सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए रविवार को 124 लोगों ने नामांकन किया।
विज्ञापन


इसी तरह से सिराथू ब्लॉक की 124 सीटों के लिए 130, नेवादा के 203 पंचायत सदस्य पद के लिए 223, बारा ब्लॉक के 167 सदस्य पदों के लिए 177, कड़ा ब्लॉक की 96 सीटों के लिए 113, सरसवां ब्लॉक के 94 सीटों के लिए 103, चायल ब्लॉक के 67 पंचायत सदस्य पद के लिए 73 लोगों ने नामांकन किया। बीडीओ शरद कुमार ने बताया कि 15 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 21 फरवरी को मतदान कराने के बाद 23 फरवरी को मतों की गिनती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बीडीसी के 3 सीटों पर 6 लोगों ने भरा पर्चा
मंझनपुर (ब्यूरो)। कौशाम्बी में नेवादा ब्लाक के सेवथा और कड़ा ब्लाक के निधियावां में बीडीसी सदस्य पद के लिए भी 21 फरवरी को उपचुनाव होना है। इसके लिए रविवार को नामांकन किया गया। सेवथा ग्रामसभा में खाली पड़ी बीडीसी सदस्य पद के लिए 4 और कड़ा ब्लाक के निधियावां के बीडीसी सदस्य पद के लिए 4 लोगों ने नामांकन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed