{"_id":"e142c4f8e66eb962943f98b275bd54d0","slug":"kaushambi-news-hindi-news-600","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक अदालत में निपटे 570 लंबित मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक अदालत में निपटे 570 लंबित मुकदमे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रविवार को कौशाम्बी कचहरी में लगी राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 570 लंबित मुकदमे निस्तारित किए गए। इस दौरान फौजदारी के 278 मामलों में 1.36 लाख रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया।
बरसों से लंबित मुकदमों के निस्तारण के लिए इन दिनों विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से लोक अदालतें लगाई जा रही है। इसी क्रम में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से कौशाम्बी न्यायालय परिसर में भी मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई। इस दौरान अपर जनपद न्यायाधीश महेश कुमार कुशवाहा ने 73 फौजदारी मुकदमों का निस्तारण करते हुए 49 हजार 766 रुपये अर्थदंड की वसूली की। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रमेशचंद्र ने 189 फौजदारी वादों का निस्तारण करते हुए 84 हजार 800 रुपये अर्थदंड वसूल किया। सिविल जज सीनियर डिवीजन प्रेमप्रकाश ने 13 फौजदारी के मुकदमे निपटाते हुए 1600 रुपये और सिविल जज जूनियर डिवीजन ने 3 मुकदमों का निस्तारण करते हुए 150 रुपये अर्थदंड वसूल किया।
वहीं अपर जनपद न्यायाधीश रामचंद्र यादव ने 1 मुकदमे का निस्तारण किया। इस तरह से फौजदारी के कुल 278 मुकदमों का निस्तारण करते हुए एक लाख 36 हजार 316 रुपये अर्थदंड वसूला गया। इसके अतिरिक्त 292 मुकमदे राजस्व के थे। जिन्हें राजस्व अदालतों की ओर से निस्तारित किया गया।