फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

नवरात्र: मंदिरों में दिनभर गूंजा जयकारा

Mon, 23 Mar 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Mon, 23 Mar 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
kaushambi news
मंझनपुर/कड़ा। मां जगदंबा की आराधना के पर्व वासंतिक नवरात्र के दूसरे दिन रविवार को शक्तिपीठ मां शीतला समेत जिले के सभी दुर्गा मंदिरों में पूजा-दर्शन को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। माता मंदिरों में पूजा-दर्शन का सिलसिला सुबह से लेकर देर शाम तक चलता रहा। चिलचिलाती धूप में लोग माता के दर्शन को घंटों लाइन में लगे पसीना बहाते रहे। वहीं मंदिरों में दिनभर मैया का जय-जयकार गूंजता रहा।
विज्ञापन


चैत्र मास के शुक्लपक्ष की प्रतिपदा से नौ दिनों तक मां की पूजा का पर्व वासंतिक नवरात्र होता है। शनिवार से शुरू हुए नवरात्र पर्व के दूसरे दिन रविवार को लोगों ने माता के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की भी विधि विधान से पूजा की। वहीं माता के पूजन-दर्शन को देवी मंदिरों में भी दिनभर भक्तों की भारी भीड़ दिखी। शक्तिपीठ मां शीतलाधाम कड़ा के साथ ही दुर्गा मंदिर मंझनपुर, मां आनंदी मंदिर अढौली, मां झारखंडी माता मंदिर पूरब शरीरा में भी दर्शन को भोर से लेकर शाम तक लोगों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा भीड़ 51 शक्तिपीठों में एक माता शीतला के दरबार में रही। यहां भोर चार बजे से ही श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा था। कौशाम्बी के अलावा फतेहपुर, इलाहाबाद, प्रतापगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर आदि जिलों से से भी देवीभक्त जयकारा लगाते हुए देवीधाम पहुंच रहे थे। लोग कई घंटे तक कतार में खड़े रहे। सुबह से ही चटकती तीखी धूप के बाद भी भक्तों के उत्साह में कमी नहीं देखी गई। शीतलाधाम में भक्तों की भीड़ को संभालने के लिए दिनभर पुलिसकर्मी भी दिनभर पसीना बहाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed