फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

डिस्कस थ्रो में निशा और विनोद ने मारी बाजी

Fri, 05 Feb 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी Updated Fri, 05 Feb 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
kaushambi news
महामाया राजकीय महाविद्यालय का दो दिवसीय वार्षिक खेल समारोह शुक्रवार को संपन्न हो गया। आखिरी दिन डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता हुई। इसमें पुरुष वर्ग में विनोद कुमार और महिला वर्ग में निशा ने बाजी मारी। विजेताओं को पुरस्कार देते हुए डीएफओ आरडी पांडेय ने खेल को जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाने को जरूरी बताया। कहा कि इससे शारीरिक मानसिक मजबूती के साथ नेतृत्व और प्रतियोगी क्षमता का विकास होता है।
विज्ञापन

मंझनपुर के ओसा बाजार स्थित महामाया राजकीय डिग्री कालेज में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं के बीच दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, जेवलिन और डिस्कस थ्रो आदि का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के आखिरी दिन बृहस्पतिवार को डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता हुई। इसमें पुरुष वर्ग में विनोद कुमार प्रथम, पंकज कुमार द्वितीय, चंद्रभूषण विश्वकर्मा तृतीय रहे। वहीं बालिका वर्ग में निशा देवी प्रथम, रिंकी देवी द्वितीय, रंजना देवी तृतीय रहीं। प्रतियोगिताओं के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। इसमें मुख्य अतिथि रहे डीएफओ आरडी पांडेय ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया। छात्र-छात्राओं की खेल प्रतिभा को सराहते हुए उन्होंने कहा कि खेल को जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाना जरूरी है। इससे शारीरिक, मानसिक विकास के साथ ही युवक-युवतियों में प्रतिस्पर्धा और नेतृत्व की क्षमता विकसित होती है। इस मौके पर प्राचार्य डॉ.आनंद प्रकाश पांडेय, डॉ.अनिल कुमार, डॉ.अरविंद कुमार, डॉ.स्वाति चौरसिया, डॉ.नीलम बाजपेई, डॉ.रीता दयाल, मोहम्मद अंसार शिल्पी, डॉ.भावना केसरवानी, डॉ.नीरज कुमार सिंह, डॉ.संतोष कुमार यादव, डॉ.सत्य प्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed