फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

भू-माफिया के खिलाफ कलेक्ट्रेट में गरजे ग्रामीण

Fri, 05 Feb 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी Updated Fri, 05 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
kaushambi news
तालाब पाटकर कब्जा किए जाने से भड़के बसावनपुर बमरौली गांव के लोगों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कब्जेदार के खिलाफ कार्रवाई और तालाब को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग डीएम से की। जिलाधिकारी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सिराथू को जांच करके कब्जेदार के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन



सिराथू तहसील क्षेत्र के बसावनपुर बमरौली गांव निवासी नरेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, जालंधर सिंह, दिनेश कुमार, लवलेश कुमार, ज्ञानचंद्र, गोविंद कुमार, फतेह बहादुर, नगीना देवी, नकुल कुमार, चमेली देवी आदि ने बताया कि गांव के बीच में पुराना तालाब स्थित है। गर्मी के दिनों में गांववालों के जानवर इसी तालाब में पानी पीते है। गांव के एक व्यक्ति ने तालाब पर कब्जा कर लिया है। ग्रामीणों के मुताबिक दो दिन पहले जेसीबी लगाकर मिट्टी से आधे से ज्यादा तालाब पाट दिया गया।
विज्ञापन


अब इसी तालाब की जमीन पर कब्जेदार मकान निर्माण में जुटा है। विरोध करने पर ग्रामीणों को मारने के लिए दौड़ा लिया गया। उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। तालाब पर कब्जे और विरोध पर धमकी मिलने से भड़के गांववालों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट आकर कब्जेदार के खिलाफ हुंकार भरी। डीएम को प्रार्थनापत्र देकर जांच कराकर तालाब को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम अखंड प्रताप सिंह ने एसडीएम सिराथू को जांच करके तालाब को कब्जामुक्त कराने और कब्जेदार के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed