{"_id":"1c26a2a9bdccff7dbc9cef3e3ecf4a89","slug":"kaushambi-news-hindi-news-570","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
Updated Fri, 05 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुरानी पेंशन नीति बहाल किए जाने जैसी मांगों को लेकर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने शुक्रवार को मंझनपुर में अपनी आवाज बुलंद की। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने प्रधानमंत्री को संबोधित सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। इसमें जल्द मांगे पूरी नहीं होने पर 26 फरवरी को दिल्ली में प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है।
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने शुक्रवार को पुरानी पेंशन नीति बहाल किए जाने, सर्वशिक्षा अभियान के तहत स्कूलों में नियुक्त किए गए अनुदेशकों को शिक्षकों की तरह वेतन और अन्य सुविधाएं दिए जाने, उनके पूर्णकालिक शिक्षक का दर्जा देने, मृतक आश्रित पदों पर पीड़ित परिवार के आश्रित को समय से तैनाती देने, शिक्षक स्नातक पद पर माध्यमिक स्कूलों के अध्यापकों की भांति चुनाव लड़ने और मत देने का अधिकार दिए जाने की मांग को लेकर हुंकार भरी।
अध्यापकों ने कलेक्ट्रेट में घंटेभर तक प्रदर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। इसमें 25 फरवरी तक मांगें पूरी नहीं किए जाने पर 26 फरवरी से दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय, महामंत्री बेसाल अहमद, अनिल सिंह, श्रीकांत, गुमेश कुमार, राम प्रताप, वीरेंद्र शंकर, भारत सिंह आदि मौजूद रहे।