फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

Wed, 27 Jan 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी Updated Wed, 27 Jan 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
kaushambi news
गणतंत्र  दिवस की 67 वीं वर्षगांठ मंगलवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान कलेक्ट्रेट, न्यायालय समेत सभी सरकारी, गैरसरकारी इमारतों में शान से तिरंगा फहराया गया। वहीं पुलिस लाइन में आयोजित गणतंत्र दिवस की मुख्य परेड की सलामी जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने ली। उन्होंने वीर सपूतों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। स्कूलों में ध्वजारोहण के साथ प्रभातफेरी निकाली गई। वीर सपूतों की याद में देशभक्ति से जुड़े तमाम कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन



गणतंत्र दिवस यानि 26 जनवरी को सुबह कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने जनपदवासियों से देश की एकता-अखंडता और यहां की गंगा-यमुनी संस्कृति को बनाए रखने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य परेड की सलामी भी ली। इसी तरह से गणतंत्र दिवस पर न्यायालय,  विकास भवन, जिला कारागार, बीएसए कार्यालय, आपूर्ति दफ्तर, वनविभाग कार्यालय,  मंझनपुर, सिराथू, चायल तहसील, सभी ब्लाक, थाने, नेहरू युवा केंद्र, जिला पंचायत, नगर पंचायत कार्यालयों, बैंकों में भी ध्वजारोहण किया गया। वहीं प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और निजी स्कूलों में प्रभातफेरी निकाली गई। हाथ में तिरंगा लेकर छात्र-छात्राएं गांव-गांव देशभक्ति के गीत गुनगुनाते हुए घूमे। जिलेभर के स्कूलों में दिनभर गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभक्ति पर आधारित नाटक, प्रहसन और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



शैक्षिक संस्थाएं: स्वतंत्रता दिवस पर डा एएच रिजवी स्कूल करारी, हलधर एकेडमी अजुहा, एनडी स्कूल भरवारी, धर्मादेवी इंटर कालेज केन कनवार, दुर्गादेवी इंका ओसा, एसपी मौर्य उच्चतर माध्यमिक स्कूल हर्रायपुर, कौशाम्बी पब्लिक स्कूल ककोढ़ा, एएसबी स्कूल समदा, एसबी मेमोरियल उमा स्कूल ओसा, महर्षि पब्लिक स्कूल पश्चिमशरीरा, सावित्री बाई फूले बालिका स्कूल कोइलहा, सरस्वती बाल मंदिर भरवारी, लिटिल ब्लासम स्कूल भरवारी, कस्तूरबा बालिका इंटर कालेज भरवारी, बाल गोविंद विद्या आश्रम, हुबलाल इंटर कालेज भरवारी, मो. शीश जूनियर हाईस्कूल, जनशिक्षण संस्थान भरवारी, कांती देवी इंका अजुहा, करारी इंटरकालेज, मदर इंडिया जूनियर हाईस्कूल करारी, विमला देवी भार्गव महा विद्यालय टेवां, अल्लामा जवादी गर्ल्स हाईस्कूल करारी, अलीको पब्लिक प्राथमिक स्कूल अगियौना, रियाज इंटरमीडिएट कालेज उखैयाखास, स्व बीके अग्रहरि प्राथमिक स्कूल करारी, प्राथमिक विद्यालय रहीमपुर मुलानी, मदरसा अमजदिया करारी, मिशन पब्लिक स्कूल हर्रायपुर, पूर्वमाध्यमिक स्कूल नदौली, प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक स्कूल जमुनापुर, वाणी सनराइज स्कूल भरवारी, चंद्रशेखर आजाद हाई स्कूल भरवारी, एसडी उ0मा0 विद्यालय भरवारी, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूल कड़ा, गुलाबचंद्र शहीद स्मारक स्कूल कड़ा, छत्रपाल सिंह उमा स्कूल मरदानपुर बरजी, महादेव सिंह बाल कन्या इंका अंबाई बुजुर्ग, छेदी लाल राजाराम इंटर कालेज कमालपुर, एमएम इंटर कालेज चूहा पीरन, जनाब सैयद कारी अहमद इंटर कालेज चूहापीरन, मान सिंह इंटर कालेज अलीपुरजीता, उच्तर माध्यमिक विद्यालय शीतलाधाम, कौशाम्बी डिग्री कालेज तिल्हापुर, रामनाथ डिग्री कालेज चायल, रामसजीवन डिग्री कालेज जयंतीपुर, जनकदुलारी शिवदत्त डिग्रीकालेज ओसा, उदयश्याम इंका सिराथू, एसएवी इंटरकालेज सैनी, उर्मिंला विजय इंका मूरतगंज, जेडी कान्वेंट स्कूल मूरतगंज, नूररजा मेमो. इंका मूरतगंज, गया प्रसाद केसरवानी इंका शेरगढ़, विश्वनाथ प्रसाद डिग्री कालेज भिखनापुर, प्राथमिक स्कूल चंदवारी, जनहितकारी इंका चाकवन, दयानंद सरस्वती स्कूल अजुहा, हनुमान इंटर कालेज अजुहा, केएस इंका कानेमई, पंचमलाल उमा स्कूल अजुहा, लिटिल ब्लासम स्कूल अजुहा, कमला देवी इंका भौंतर, रामादेवी शिवमंगल प्रसाद डिग्रीकालेज भौंतर, प्राथमिक स्कूल धुमाई, प्राथमिक स्कूल बरीपुर, प्राथमिक स्कूल कानेमई, चाइल्डहुड पब्लिक स्कूल अजुहा, दिलीप सिंह इंका बाकरगंज, राजेंद्र सिंह रामभजन सिंह इंका अमीना गोराजू, रामनेवाज सिंह उमा स्कूल जगतपुर कटरी, सुंदरलाल तिवारी इंका टिकरा, जिला पंचायत इंटर कालेज पश्चिमशरीरा, रानीदेवी राम अभिलाष इंका भगत का पुरा, महामाया राजकीय डिग्री कालेज ओसा में ध्वजारोहण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed