फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

लेखपाल के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Wed, 27 Jan 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी Updated Wed, 27 Jan 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
kaushambi news
लेखपाल की मनमानी से आजिज देवखरपुर गांव के लोगों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में हुंकार भरी। लेखपाल पर लोहिया आवास सत्यापन के नाम पर पैसे मांगने, इंकार पर झूठी रिपोर्ट लगाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने डीएम को शिकायतीपत्र देकर प्रकरण की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



सिराथू तहसील क्षेत्र के देवखरपुर गांव निवासी मीना देवी पत्नी छेदीलाल, इमरान हैदर, सोनू, सीता देवी, मिथिलेश, नथन, सुनैना, साकार हुसैन, नन्हें, नब्बन, उर्मिला देवी, अनिल कुमार ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उनका चयन लोहिया आवास के लिए किया गया था। आरोप है कि आवंटन के लिए आय प्रमाणपत्र बनवाने के दौरान लेखपाल ने लाभार्थियों से 10-10 हजार रुपये की मांग की। सुविधा शुल्क देने से इंकार करने पर लेखपाल ने ज्यादा आय दर्शा दी है। इसके कारण उनका नाम आवास आवंटन की सूची से हट गया।
विज्ञापन


सूची देख गांववालों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित गांववालों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट आकर लेखपाल की इस मनमानी के खिलाफ हुंकार भरी। डीएम को प्रार्थनापत्र देकर प्रकरण की जांच और झूठी रिपोर्ट लगाने वाले राजस्वकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने डीएम से गरीबों को लोहिया आवास दिलवाने की भी गुहार लगाई है। डीएम ने एसडीएम सिराथू को जांच का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed