फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

किसानों के साथ भाजपा ने किया प्रदर्शन

Sun, 19 Apr 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 19 Apr 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
kaushambi news
मंझनपुर। मौसम की मार से हुई बर्बादी पर अब तक मदद नहीं मिलने से शनिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पानी में भीगने से सड़ी गेहूं की फसल लेकर किसानों के साथ भाजपा किसान मोर्चा के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट में हुंकार भरी। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। इसमें राजस्वकर्मियों पर सर्वे में मनमानी का आरोप लगाते हुए भाजपा नेताओं ने बर्बादी का सही आंकलन कराने, मृत किसानों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक मदद और कर्ज माफ किए जाने की मांग की। अनदेखी पर कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन


आसमान से बरसी आफत से जिले के लाखों किसान बर्बाद हो चुके हैं। आरोप है कि इनकी बर्बादी का सर्वे करने में भी मनमानी की जा रही है। लेखपाल घर बैठे सर्वे रिपोर्ट बना रहे हैं। वहीं अब तक मदद के नाम पर फूटी कौड़ी नहीं मिली। इसी मनमानी के खिलाफ शनिवार को किसानों का धैर्य जबाव दे गया। भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ों किसान बारिश में भीगकर बर्बाद हुई गेंहू की फसल हाथों में लहराते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन



शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने करीब घंटेभर तक डीएम कार्यालय के सामने हुंकार भरी। मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्रीय ज्ञापन डीएम को दिया। इसमें बर्बाद फसलों का सही आंकलन कराने, सदमे में मृत किसान के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने, किसानों का खाद, बीज को लिया गया ऋण और बिजली बिल माफ करने, किसान बीमा का लाभ दिलाने, पिछले रबी के मौसम में बर्बाद हुई फसल का मुआवजा जल्द उपलब्ध कराने और समाजवादी पेंशन का लक्ष्य बढ़ाने की मांग की गई। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नोखेलाल मिश्र, रमेश मौर्य, शांताराम पांडेय, बाबूलाल प्रजापति, कृष्ण मोहन मिश्र, इंद्र नारायण पांडेय, अरविंद कुमार शर्मा, ओम नारायण, चक्रधर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed