फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

सड़क हादसे में युवती की मौत, पांच घायल

Wed, 06 Jan 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 06 Jan 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
kaushambi news
ट्रक की टक्कर से बुधवार को सयारा गांव के समीप बाइक से गिरी एक युवती की मौत हो गई। वह बहन की ससुराल से रिश्तेदार के साथ घर लौट रही थी। रिश्तेदार और भतीजी भी घायल हो गई। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं एक अन्य हादसे में तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के ख्वचकीमई गांव निवासी हरिश्चंद्र की बड़ी बेटी की ससुराल शमसाबाद में है। इसकी छोटी बेटी अनसुईया देवी (18) भी बहन की ससुराल गई हुई थी। बुधवार को वह बहन के देवर भीमसेन और भतीजी लालती के साथ बाइक से घर लौट रही थी। इनकी बाइक सयारा गांव के पास पहुंची। तभी पीछे से आए एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे अनसुईया सिर के बल सड़क पर गिर गई। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। भीमसेन (18) और लालती (5) भी जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे की जानकारी घरवालों के साथ पुलिस को भी दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ग्रामीणों ने ट्रक और चालक को पकड़ा और सैनी कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने घायल भीमसेन की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ कानपुर-इलाहाबाद हाईवे पर बुधवार शाम करीब 5 बजे एक युवक बाइक से मूरतगंज की ओर जा रहा था। वह सैनी बस स्टेशन के सामने पहुंचा। एक बेकाबू टेंपो ने उसे टक्कर मार दी। टेंपो की टक्कर लगने से गिरा युवक कानपुर की ओर से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। इससे वह जख्मी हो गया। खून से लथपथ बेहोश पड़े युवक को लोगाेें की मदद से पुलिस ने सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया। अचेत होने की वजह से युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने ट्रक को चालक समेत हिरासत में ले लिया है। वहीं महेवाघाट के संयासीपुर गांव के समीप बुधवार दोपहर दो बाइक में टक्कर हो गई। बाइक सवार संत नारद महराज उर्फ भगवतदास (50) निवासी चित्रकूट और दूसरी बाइक पर सवार उमेश कुमार(24) पुत्र स्व. सुखलाल निवासी दलेलागंज घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सैनी कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुर गोरियों रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से बुधवार को एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक सैनी कोतवाली क्षेत्र के गुलामीपुर गांव का रहने वाला श्याम लाल (72) पुत्र स्व. रामभरोस है। बताया जाता है कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे वह खेत की ओर जा रहा था। जैसे ही वह गोविंदपुर गोरियों गांव के समीप रेलवे लाइन पार करने लगा, ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed