{"_id":"49e4c67bf023d8a3bfb1a860645fdf98","slug":"kaushambi-news-hindi-news-454","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरामुफ्ती पुलिस ने जानवरों से भरा वाहन पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरामुफ्ती पुलिस ने जानवरों से भरा वाहन पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 05 Jan 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशाम्बी से पशु तस्करी का कारोबार बरसों से चल रहा है। जाड़े में और तेजी आ गई है। आए दिन हो रही धरपकड़ इसका उदाहरण है। मंगलवार को भी पुरामुफ्ती पुलिस ने काजीपुर बाजार के समीप से मवेशियों से भरी डीसीएम पकड़ी। इसमें करीब 11 बछड़े मिले हैं। पुलिस को देखते ही पशुतस्कर भाग निकले। फिलहाल पुलिस ने जानवरों को किसानों को दे दिया है। तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।
मंगलवार दोपहर हाईवे पर काजीपुर बाजार के समीप जाम लगा हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस की नजर मवेशी लदे डीसीएम पर पड़ी। पुलिस को देखते ही डीसीएम चालक और उसमें सवार अन्य लोग कूदकर भाग निकले। पुलिस ने जानवरों से भरी डीसीएम को कब्जे में ले लिया। एसओ ने बताया कि इसमें करीब 11 बछड़े लदे हुए थे। इन बछड़ों को किसानों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
माना जा रहा है कि इन बछड़ों को पशु तस्कर वध के लिए गैर प्रांत ले जा रहे थे। बता दें कि कौशाम्बी के रास्ते रोजाना ट्रक, डीसीएम, पिकअप और कंटेनर से जानवरों को वध के लिए पश्चिम बंगाल, बिहार आदि राज्यों में भेजा जाता है। आए दिन हो रही पुलिस की धरपकड़ के बाद भी पशु तस्करी बंद होने का नाम नहीं ले रही है।