फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

बसुहार में उपकेंद्र की अधिगृहीत भूमि को लेकर बवाल

Sun, 03 Jan 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 03 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
kaushambi news
सरायअकिल के बसुहार कटैनी गांव में निर्माणाधीन बिजली उपकेंद्र के लिए अधिगृहीत जमीन को लेकर बवाल मचा हुआ है। चिह्नित जमीन को अपनी बताते हुए गांव वालों ने दो महीने से निर्माण कार्य रोक रखा है। निर्माण एजेंसी और बिजली विभाग के एसडीओ की शिकायत पर रविवार को फोर्स लेकर एसडीएम काम शुरू करवाने पहुंचे, लेकिन गांववालों जमीन छोड़ने को राजी नहीं हुए। ग्रामीण ने कोर्ट का स्टे आर्डर दिखाकर अफसर को बैरंग लौटने पर मजबूर कर दिया। एसडीएम ने बताया कि जमीन का मामला अदालत में विचाराधीन है। कोर्ट का आदेश आने के बाद ही इस मसले पर कुछ किया जा सकता है।
विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश सरकार ने विजन-2016 के तहत कौशाम्बी के बसुहार कटैनी गांव में 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र निर्माण कराया जा रहा है। यमुना तराई के 25 गांवों को बिजली सप्लाई के लिए करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस उपकेंद्र के लिए तहसील प्रशासन ने ग्रामसभा की खाली पड़ी जमीन में से 1 बीघा 5 बिस्वा जमीन बिजली विभाग को अधिग्रहीत कर दी थी। जमीन का सीमांकन हो जाने पर बिजली विभाग ने विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य शुरू कराया। पर, निर्माण शुरू होते ही गांव के रामबली, राम अवतार, गया प्रसाद आदि ग्रामीण इस जमीन को अपनी बताते हुए निर्माण कार्य का विरोध करने लगे।
विज्ञापन


 एकजुट हुए ग्रामीणों के तेवर देखते हुए निर्माण एजेंसी को काम बंद कराना पड़ा। करीब दो महीने से उपकेंद्र निर्माण का कार्य ठप है। तमाम प्रयास के बाद भी ग्रामीण अधिग्रहीत जमीन छोड़ने को राजी नहीं है। इस मामले की शनिवार को एसडीओ विद्युत सतीश वर्मा ने अफसरों से शिकायत की। इस पर रविवार को एसडीएम चायल, तहसीलदार कई थानों की फोर्स लेकर पहुंचे और निर्माणकार्य शुरू कराया, तो गांववाले जुटकर विरोध करने लगे। घंटों इसे लेकर निर्माणस्थल पर हंगामे की स्थिति बनी रही। इस दौरान गांववालों ने एसडीएम चायल को अदालत का स्टे आर्डर दिया। स्टे आर्डर देखकर एसडीएम बैरंग लौट गए। मामले में एसडीएम अश्विनी कुमार ने बताया कि अदालत से जमीन का स्थगनादेश है। कोर्ट का फैसला आने के बाद ही इस मामले में आगे कोई कार्रवाई संभव है।    
विज्ञापन
विज्ञापन







विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed