{"_id":"e9fdf7d287c1a57e2614932e143fe48a","slug":"kaushambi-news-hindi-news-425","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 28 Dec 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव के समीप रविवार की रात हुई मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। रात में तेज रफ्तार वाहन बाइक में टक्कर मारने के बाद उसे रौंदते हुए निकल गया। राहगीरों की सूचना पर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
सराय अकिल थाना क्षेत्र के केवटपुरवा गांव का रहने वाला दिलीप कुमार (28) पुत्र दिनेश कुमार किसान है। रविवार की शाम वह सरायअकिल बाजार गया था। रात करीब 10 बजे घर लौटते समय उस्मापुर गांव के समीप तेज रफ्तार वाहन की बाइक में टक्कर के बाद वह कुचल गया। चीख सुन गांव के लोग जब तक घटना स्थल पर पहुंचते। युवक की सांसे थम चुकी थी।
हादसा देख राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौजूद लोगों से युवक की पहचान कराने के बाद परिजनों को हादसे की जानकारी दी। युवक की मौत की खबर सुनते ही घर-परिवार के लोग रोते-बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के चाचा वीरेन्द्र कुमार की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।