{"_id":"ec61e424105b5901bc44f3e7d95fdb6d","slug":"kaushambi-news-hindi-news-421","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ को पीटकर किया लहूलुहान, 3 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड़ को पीटकर किया लहूलुहान, 3 पर केस
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 27 Dec 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छप्पर पर सुखाने के लिए कपड़े डालने को लेकर गोराजू गांव के अधेड़ को पड़ोसी ने पीटकर लहूलुहान कर दिया। चीख-पुकार पर गांववालों ने आकर बीच बचाव किया। लोगों के आने पर हमलावर जान से मारन की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट की एफआईआर दर्ज कर ली है।
पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के गोराजू गांव निवासी झुरई लाल ने शनिवार की दोपहर धुलने के बाद अपने गीले कपड़े सूखने के लिए पड़ोसी के छप्पर में डाल दिया था। शाम को इसी बात पर उसका पड़ोसी से झगड़ा हो गया। कहासुनी के दौरान पड़ोसी और उसके घरवालों ने मिलकर झुरई की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। मारपीट से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर गांववाले दौड़े। ग्रामीणों ने बीच बचाव करके अधेड़ की जान बचाई।
लोगों के आने पर हमलावर धमकी देते हुए चले गए। पिटाई से लहूलुहान अधेड़ को घरवालों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही रहने वाले बब्लू, सुदामा समेत तीन लोगों के खिलाफ मारपीट करने की एफआईआर दर्ज कर ली है।