{"_id":"a24fcd43e2c0a9ecf9293d06afde56f4","slug":"kaushambi-news-hindi-news-404","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में सम्मानित हुए प्रगतिशील किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में सम्मानित हुए प्रगतिशील किसान
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 22 Dec 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्यानिक मिशन के तहत ओसा मंडी में दो दिवसीय कृषक मेले में प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। वहीं मेले के दूसरे दिन किसानों को मसाला, फूल, आम, अमरूद, केले की खेती के साथ ही जैविक खेती, जैव उर्वरक आदि की जानकारी दी गई। उद्यान विभाग की ओर से ओसा मंडी मंझनपुर में कृषक मेला और बागवानी गोष्ठी का मंगलवार को समापन हो गया। मेले के दूसरे दिन मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से 100 किसानों के एक दल को कृषि पर आधारित कार्यक्रम दिखाने के लिए ले जाया गया।
इस दौरान किसानों ने सैयद सरावां में ग्रीन हाउस, गोविंदपुर गांव में जैविक खेती एवं जैव उर्वरक तैयार करने का तरीका, फरीदपुर समरों गांव में केले की पैदावार की नई तकनीक से रूबरू हुए। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ जितेंद्र प्रताप सिंह ने किसानों को आम, अमरूद, केला, आंवला की खेती के बारे में जानकारी दी। समापन मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी डॉ अरविंद चौरसिया ने कहाकि देश के विकास में अन्नदाताओं की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने किसानों से खेती की नई तकनीकों को अपनाकर पैदावार बढ़ाने का आह्वान किया। इस दौरान प्रगतिशील किसान बनवारी लाल, श्रीचंद्र, अर्जुन दुबे, किशन सिंह, हसन रजा, मिथिलेश मौर्या आदि को सीडीओ ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर अपर उद्यान अधिकारी मेवाराम, डीआईओ लालजी शुक्ल आदि मौजूद रहे।
ट्