फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

मांगों को लेकर गरजे राज्य कर्मचारी

Tue, 22 Dec 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 22 Dec 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
kaushambi news
केंद्रीय कर्मचारियों की भांति सुविधाएं और भत्ते आदि समेत 10 सूत्री मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों ने मंगलवार को दिनभर सांकेतिक हड़ताल रखी। इस दौरान डायट मैदान में बैठक करके कर्मचारियों ने हुंकार भरी। कर्मचारी बुधवार को कार्य बहिष्कार भी करेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहाकि मांगें पूरी होने तक इसी से तरह से आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने केंद्रीय कर्मचारियों की भांति राज्य कर्मचारियों को सभी सुविधाएं मिलने को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। परिषद के ही आह्वान पर मंगलवार को कौशाम्बी के भी राज्य कर्मचारियों ने दिनभर सांकेतिक हड़ताल रखी। डायट मैदान में राज्य कर्मचारी संघ की बैठक में जिलाध्यक्ष मोतीलाल सिंह ने बताया कि उनकी सबसे अहम मांग केंद्रीय कर्मचारियों की भांति सुविधाएं और भत्ता दिए जाने की है।
विज्ञापन


इसके अलावा पुरानी पेंशन नीति बहाल करने, नगदीकरण व्यवस्था लागू करने, सेवाकाल के दौरान तीन प्रोन्नत वेतनमान दिए जाने, उच्चपदों पर पदोन्नति के लिए परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त करने, ठेकेदारी, निजीकरण की नीति बंद किए जाने, रिक्तपदों पर नियुक्तियां, दैनिक वेतनभोगियों को नियमित किए जाने जैसी मांगें शामिल हैं। जिलाध्यक्ष ने कहाकि आंदोलन के क्रम में बुधवार को राज्य कर्मचारी पूर्णत: हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान किसी भी तरह का कोई राजकीय कामकाज नहीं किया जाएगा। कहाकि यदि सरकार जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है, तो आगे इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर रमेश कुमार सिंह, संग्राम सिंह आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन







विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed