फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

7 महीने तक लूटता रहा आबरू

Mon, 21 Dec 2015 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 21 Dec 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
kaushambi news
नगर कोतवाली इलाके की रहने वाली एक युवती के  साथ पड़ोसी 7 महीने तक दुराचार करता रहा। युवक ने उसे तमंचा दिखकर इस कदर धमकाया कि वह सहम गई। युवती के गर्भवती होने पर पड़ोसी की दरिंदगी का खुलासा हुआ। उलाहना देने जाने पर पड़ोसी और उसके घरवाले मारपीट पर उतारू हो गए। पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। सोमवार को पीड़िता की तहरीर पर मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। कोतवाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती जून के महीने में एक शाम खेत की ओर गई थी। आरोप है कि उसे अकेली देखकर गांव का एक युवक भी पहुंच गया। अंधेरे में उसे दबोच लिया। तमंचा सटाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर गोली मारने की धमकी दी। एक बार मनमानी करने के बाद युवक आए दिन धमकी देकर उसकी आबरू लूटता रहा। युवक की इस मनमानी के कारण युवती गर्भवती हो गई, तो पड़ोसी की काली करतूतों की जानकारी युवती के घरवालों को हुई।
विज्ञापन


परिवार के लोग युवक के घर उलाहना देने गए, तो उन्हें भी जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया गया। सोमवार को घरवालों के साथ युवती मंझनपुर कोतवाली पहुंची और युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी रज्जन लाल तिवारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुराचार की शिकार युवती के  नवजात बच्चे का डीएनए टेस्ट प्रसव के बाद कराया जाएगा। सीओ सिटी आलोक कुमार ने बताया कि बच्चे के साथ अभियुक्त का भी डीएनए परीक्षण कराया जाएगा। तभी घटना की सच्चाई का पता चलेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए मंझनपुर कोतवाल को जरूरी दिशा निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed