{"_id":"951e71fe2cc7c584a35440c87007e39f","slug":"kaushambi-news-hindi-news-401","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोती रही पुलिस, लुटते रहे ग्रामीण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोती रही पुलिस, लुटते रहे ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 21 Dec 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेखौफ चोरों ने रविवार की रात कोखराज के छोटी धन्नी गांव में धावा बोलकर तीन घरों से नगदी, गहने समेत लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। दो अन्य घरों में भी सेंध काटकर चोरी करने की कोशिश की। एक ही रात तीन घरों में चोरी और दो घरों में चोरी के प्रयास से गांववाले सहमे हैं। लोगों में गुस्सा है कि आए दिन चोरी की घटनाओं के बाद भी पुलिस बेपरवाह बनी है।
कोखराज थाना क्षेत्र के छोटी धन्नी गांव में रविवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया। सबसे पहले गांव के रहने वाले भट्ठा मजदूर दक्खिनी पुत्र समई लाल के घर दरवाजे की कुंडी तोड़कर घुसे चोर 10 हजार रुपये के अलावा चांदी के गहने, बर्तन, कपड़े आदि करीब सवा लाख रुपये का सामान उठा ले गए। दक्खिनी को रविवार की शाम ही बकाया दिहाड़ी का 10 हजार रुपये मिला था। दक्खिनी का घर खंगालने के बाद चोरों ने पड़ोसी शफीक अहमद के किराने की दुकान का ताला तोड़कर वहां से दो हजार रुपये और करीब 70-80 हजार रुपये कीमत का सामान पार कर दिया। चांदबाबू के घर घुसकर वहां से खाद्यान्न, कपड़े, बर्तन आदि सामान उठा ले गए।
इसके बाद चोरों ने गांव के पप्पू और हारून के घर में सेंध काटकर चोरी का प्रयास किया, लेकिन जगहट होने के कारण सफल नहीं हो सके। सुबह गांव के तीन घरों में चोरी और दो घरों में चोरी का प्रयास होने की घटना से खलबली मच गई। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना करने के बाद भुक्तभोगियों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना से गांव के लोगों में गुस्सा और दहशत है। लोगों का कहना है कि थाने और चौकी में तैनात सिपाही रात में गश्त के बजाय खर्राटे भरते रहते हैं। इसके कारण ही चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।