फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

चुनावी रंजिश को लेकर मैनापुर में बवाल

Mon, 21 Dec 2015 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 21 Dec 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
kaushambi news
प्रधानी के चुनाव की रंजिश में सोमवार की शाम पिपरी क्षेत्र के मैनापुर गांव में बवाल हो गया। दो पक्षों में मारपीट, पथराव, फायरिंग के साथ आगजनी भी हुई। हमले में तीन लोग जख्मी हो गए। बवाल की सूचना लगते ही कई थानों की फोर्स के साथ सीओ चायल मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने पर ही उपद्रवी भागे। गांव में तनातनी के मद्देनजर खबर लिखे जाने तक गांव में फोर्स मौजूद थी।
विज्ञापन


पिपरी थाना क्षेत्र के मैनापुर गांव निवासी अनिल निषाद का पड़ोसी प्रमोद कुमार से प्रधानी के चुनाव को लेकर मनमुटाव बना हुआ था। सोमवार की शाम इसी चुनावी रंजिश को लेकर दोनों आमने-सामने हो गए। कहासुनी के साथ ही इनके बीच मारपीट शुरू हो गई। इसकी भनक लगते ही दोनों तरफ के अन्य लोग भी लाठी-डंडे लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े।
विज्ञापन


लाठी-डंडे चलने के अलावा दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर से भी हमला हुआ। इससे अनिल कुमार, शिकारी लाल, कमला देवी आदि जख्मी हो गई। वहीं मारपीट के साथ ही उपद्रवियों ने प्रमोद के छप्पर में आग भी लगा दी। इतना ही नहीं गोलियां भी दागी गई। फायरिंग से पूरे गांव में सनसनी मच गई। अनहोनी की आशंका से लोग भयभीत हो उठे। सहमे ग्रामीणों ने मामला बिगड़ता देख घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। गांव में बवाल की भनक लगते ही सीओ चायल रामभवन यादव कई थाने की फोर्स लेकर गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के देखते ही हमलावर भाग निकले। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ चायल रामभवन यादव ने बताया कि रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई है। इस दौरान किसी ने छप्पर में आग भी लगा दी थी। सीओ ने फायरिंग की घटना को सिरे से खारिज किया है। बताया कि अभी किसी ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। तफ्तीश और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं गांव में बवाल के बात बढ़ी तनातनी के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed