{"_id":"f21a81059a0ffee6f292df30ecdc389f","slug":"kaushambi-news-hindi-news-399","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिराथू में 200 गरीबों को बांटा गया कंबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिराथू में 200 गरीबों को बांटा गया कंबल
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 21 Dec 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
भीषण शीतलहर और कड़ाके की ठंड से गरीबों की मौत का सिलसिला शुरू होने के बाद अब अफसर जागे हैं। रविवार को मंझनपुर में और सोमवार को सिराथू तहसील क्षेत्र के गरीबों को कंबल बांटा गया। सिराथू तहसील में आयोजित कंबल वितरण शिविर में मौजूद रहे सपा विधायक वाचस्पति ने गरीबों को कंबल देने के साथ ही सामाजिक संस्थाओं से भी जरूरतमंदों की मदद का आह्वान किया।
एसडीएम लालजी मिश्र ने बताया कि शिविर में करीब 200 चिह्नित गरीबों को कंबल दिया गया है। इसके अलावा गांव-गांव के अन्य गरीब चिह्नित किए जा रहे हैं। इन्हें भी कंबल उपलब्ध कराया जाएगा। इस मौके पर तहसीलदार सुशील कुमार, जिपं सदस्य मधुपति, सपा नेता अशर्फीलाल शास्त्री, अश्वनी सिंह, रमेश सिंह यादव, दयाशंकर सिंह, गुड्डू सिंह आदि मौजूद रहे।