फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

जीवन का संदेश लेकर दोआबा बौद्ध भिक्षुणी दल

Sun, 20 Dec 2015 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 20 Dec 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
बुद्धम शरणम् गच्छामि...इस सूत्रवाक्य के साथ पर्यावरण बचाने का संदेश देने साइकिल लेकर काठमांडू से दिल्ली की यात्रा पर निकला बौद्ध भिक्षुणियों का दल रविवार को शाक्यमुनि की तपोस्थली कौशाम्बी पहुंचा। इस दौरान भिक्षुणियों ने महिला सशक्तिकरण के भी नारे को बुलंद किया। लोगों से देश को प्रदूषण के बढ़ते खतरे की जानकारी देते हुए सजग होने की अपील की।
विज्ञापन


पर्यावरण के बढ़ते खतरे से जनता को जागरूक बनाने के उद्देश्य से द्रुपा कुंग फू नन यानि बौद्ध भिक्षुणिओं का एक दल इन दिनों काठमांडू से दिल्ली की साइकिल यात्रा पर है। 19 नवंबर को काठमांडू से दिल्ली के लिए निकली 250 बौद्ध भिक्षुणियों की यह टोली गोरखपुर, पटना, राजगीर, गया, सारनाथ, वाराणसी, इलाहाबाद होते हुए रविवार को भगवान बुद्ध की तपोस्थली कौशाम्बी पहुंची। रिगजिंग नांग्याल और ग्यालवंग की अगुवाई में अपराह्न 3 बजे कौशाम्बी पहुंचने पर इन साइकिल यात्रियों का कौशाम्बी में सांसद विनोद सोनकर ने स्वागत किया। यहां पहुंचने पर भिक्षुणियों ने सबसे पहले बुद्ध की तपोस्थली में माथा टेका। फिर अशोक स्तम्भ को देखा, उसकी परिक्रमा की।
विज्ञापन


 टोली की अगुवाई कर रही भिक्षुणी ग्यालवंग ने बताया कि काठमांडू से दिल्ली की 2200 किलोमीटर की यह साइकिल यात्रा महिला सशक्तिकरण का उदाहरण है। वहीं उनकी इस यात्रा का मकसद जन-जन को बढ़ते प्रदूषण और खराब होते पर्यावरण के खतरे की जानकारी देकर उन्हें जागरूक बनाना है। बौद्ध भिक्षुणी ने कहा कि उनका सभी लोगों को यही संदेश है कि दिन-ब-दिन बढ़ती वाहनों की संख्या और उनसे निकलने वाला धुआं वातावरण को जहरीला बना रहा है। इससे रोजाना नई-नई बीमारियां पैदा हो रही हैं। ऐसे में लोगों के जागरूक बनने से ही पर्यावरण सुधरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि कम दूरी का सफर करने के लिए वे साइकिल का सहारा ले। दफ्तर, बाजार के काम साइकिल से निपटाए जा सकते हैं। इस मौके पर भाजपा नेता अभिषेक तिवारी, लाल बहादुर, दिनेश पांडेय, पुष्पेंद्र चौधरी, राजेंद्र प्रसाद पांडेय, फूलचंद्र, अंतूराम सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed