{"_id":"bcfdbd50006be7a92195086b2cbbb8d7","slug":"kaushambi-news-hindi-news-394","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलाव तापते समय बम से हमला, बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलाव तापते समय बम से हमला, बचे लोग
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 20 Dec 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव की रंजिश में कौशाम्बी के गांव सुलग रहे हैं। मारपीट, फायरिंग के बाद अब यहां बमों से भी जानलेवा हमले शुरू हो गए हैं। शनिवार की रात पुरामुफ्ती के मोहम्मदाबाद में अलाव ताप रहे लोगों की बाइक सवार युवकों ने बम फेंककर हत्या की कोशिश की। हालांकि बम फटा नहीं, इससे बड़ी वारदात टल गई। घटना से पूरे गांव में दहशत है। भुक्तभोगी ने गांव के तीन लोगों पर हमले की आशंका जाहिर करते हुए तहरीर दी है। एसओ ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। कहा कि पटाखा फेंककर सिर्फ दहशत फैलाने की कोशिश की गई है।
पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव निवासी महेंद्र शर्मा का मकान सड़क किनारे हैं। शनिवार की रात करीब 9 बजे ठंड से बचने के लिए उसने आग जलाई थी। उसके अलावा गांव के मोहम्मद हनीफ, राम सुमेर, भैयालाल, शारदा प्रसाद, विजय पटेल आदि लोग भी बैठकर आग तापते हुए बातें कर रहे थे। बताया जाता है कि इसी दौरान बाइक से दो युवक वहां से गुजरे। इनमें से एक युवक ने अलाव ताप रहे लोगों पर बम फेंक दिया। सुतली से बंधा बम आग ताप रहे राम सुमेर के हाथ से टकराते हुए दूर जा गिरा, लेकिन फटा नहीं। इससे कोई वारदात नहीं हुई।
पर, बम के हमले से लोगों का कलेजा दहल गया। चीखते-चिल्लाते लोग वहां से भागे। शोर सुनकर गांव वाले भी जुट गए। बम देख लोगों के होश उड़ गए। सूचना पर पुरामुफ्ती पुलिस भी पहुंची और भुक्तभोगियों से पूछताछ करने के साथ सुतली बम का मौका मुआयना भी किया। महेंद्र शर्मा ने बताया कि वह नवनिर्वाचित प्रधान का समर्थक है। इसी रंजिश में उसके ऊपर यह जानलेवा हमला किया गया है। उसने गांव के ही तीन लोगों पर हमले की आशंका जाहिर करते हुए तहरीर पुलिस को दी है। एसओ ने बताया कि उचक्कों ने पटाखा फेंककर दहशत फैलाने की कोशिश की है। जांच में एक कागज सुतली से लपेटा हुआ मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से छानबीन कर रही है।