{"_id":"6bb9093e6459e9eaadc3e0cdbd39befe","slug":"kaushambi-news-hindi-news-393","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव की सरकार ने संभाली सत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव की सरकार ने संभाली सत्ता
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 20 Dec 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांवों में नई सरकार ने सत्ता संभाल ली है। कौशाम्बी के नवनिर्वाचित प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों ने रविवार को ब्लाक मुख्यालयों में पद और गोपनीयता की शपथ ली। जिला निर्वाचन अधिकारी ने 26 दिसंबर को नवनिर्वाचित प्रधानों से ग्रामसभा की पहली बैठक आयोजित करके ग्राम समितियों के गठन और विकास कार्य शुरू कराने को कहा है।
ग्रामसभाओं के नवनिर्वाचित प्रधान और सदस्यों का 20 दिसंबर को मंझनपुर, सिराथू, कड़ा, सरसवां, कौशाम्बी, नेवादा, चायल और मूरतगंज ब्लाक मुख्यालयों में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में खंड विकास अधिकारियों ने पहले प्रधानों और उसके बाद ग्राम पंचायत सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ के बाद प्रधानों के हस्ताक्षर युक्त शपथपत्र जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय और सदस्यों के शपथपत्र ब्लाकों में सुरक्षित रख लिए गए। इसके साथ ही गांवों में पंचायतीराज व्यवस्था के तहत नई सरकार ने अपनी सत्ता संभाल ली है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने नवनिर्वाचित प्रधानों और ग्राम विकास अधिकारियों को सभी ग्राम पंचायतों में 26 दिसंबर को ग्रामसभा की पहली बैठक आयोजित कराने को कहा है। इस पहली बैठक में ग्राम समितियों के गठन के साथ ही विकास कार्यों की रूपरेखा तय करके कामकाज शुरू कराने को कहा गया है। डीईओ ने सभी खंड विकास अधिकारियों को समय से ग्रामसभा की बैठक, समितियों के गठन का निर्देश दिया है। चेताया कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।