फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

मतगणना में घपले पर कलेक्ट्रेट में गरजे ग्रामीण

Thu, 17 Dec 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 17 Dec 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
kaushambi news
मतगणना में घपलेबाजी का आरोप लगाते हुए मूरतगंज ब्लाक के मारूफपुर गांव के लोगों ने आरओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दो वोट से जीते प्रत्याशी को धांधली करके दो मतों से हराने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर दुबारा वोटों की गिनती कराने की मांग की।
विज्ञापन

कौशाम्बी में पंचायत चुनाव के दौरान मतदान और मतगणना में गड़बड़ी की शिकायतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मतगणना के दिन से लेकर रोजाना किसी न किसी गांव के प्रत्याशी और ग्रामीण हुंकार भर रहे हैं। बृहस्पतिवार को मूरतगंज ब्लाक के मारूफपुर गांव के प्रधान पद के प्रत्याशी जुबैर अहमद, अतीक अहमद, सारिक, आरिफ, मानसिंह, सुग्गन, शब्बर अली, छब्बन, कुज्जन, चौधरीलाल, वसीम अहमद, पप्पू, नसीम अहमद, शहबाद आदि ग्रामीणों ने आकर हुंकार भरी। जुबैर अहमद की मानें तो उसकी ग्रामसभा में कुल 10 लोगों ने प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन


पहले चरण के में 29 नवंबर को मतदान और 13 दिसंबर को मतगणना की गई। बताया कि वोटों की गिनती के बाद उसे 291 मत मिले और उसे जीता हुआ उम्मीदवार घोषित कर दिया गया। आरओ ने एक घंटे बाद आकर प्रमाणपत्र लेने को कहा। जब वह प्रमाणपत्र लेने पहुंचा, तो आरओ ने पुनर्मतगणना होने के बाद उसे 2 वोटों से हारा बताकर दूसरे नंबर पर रहे प्रत्याशी की जीत दर्ज करके उसे प्रमाणपत्र दे दिया। जुबैर का कहना है कि आरओ की इस मनमानी की शिकायत उसने तत्काल, एसडीएम, डीएम से की थी। जिलाधिकारी ने पुनर्मतगणना करवाने का उसे आश्वासन दिया। वह घंटों मतगणनास्थल पर पुनर्मतगणना कराने का प्रयास करता रहा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अफसरों की इस मनमानी के खिलाफ बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट आकर गांववालों ने हुंकार भरी। डीएम को प्रार्थनापत्र देकर पुनर्मतगणना की मांग की। अनदेखी पर गांववालों ने कलेक्ट्रेट में धरना देने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन








विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed