{"_id":"d9416c93dd740d3c0efe53751315e7fd","slug":"kaushambi-news-hindi-news-370","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने ताला तोड़कर लाखों का माल समेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने ताला तोड़कर लाखों का माल समेटा
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 12 Dec 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेखौफ चोरों ने शुक्रवार की रात सैनी के देवीगंज बाजार स्थित एक मकान का ताला तोड़कर लाखों का माल पार कर दिया। चोर घर से 15 तोला सोना, चांदी के गहने, नगदी, कपड़े, बर्तन आदि करीब 5 लाख का सामान समेट ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर बाजार के लोग सन्न रह गए। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के शरीफाबाद गांव की रहने वाली महजबीन की शादी फतेहपुर के मलवा थाने के गांव सराय खडगू निवासी अफजल हुसैन से हुई है। शादी के बाद अफजल और महजबीन सैनी कोतवाली के देवीगंज बाजार में मकान बनाकर परिवार समेत रहने लगे। अफजल अपने बेटे फैज के साथ मुंबई में मोटर गैराज चलाता है। यहां देवीगंज में पत्नी महजबीन और बेटी आफरीन रहती है। बताया जाता है कि शाम को रोजाना महजबीन बेटी के साथ मकान में ताला लगाकर सोने के लिए मायके शरीफाबाद चली जाती है।
शुक्रवार की शाम भी करीब 6 बजे मां-बेटी शरीफाबाद चली गई थी। रात में मकान का ताला तोड़कर चोर 15 तोला सोने का जेवर, करीब आधा किलोग्राम चांदी के गहने, 15 हजार रुपये के अलावा पुराने बर्तन, कपड़े आदि सामान उठा ले गए। भुक्तभोगी के मुताबिक चोर उसके घर से करीब 5 लाख रुपये का सामान ले गए थे। सुबह जब मायके से मां-बेटी घर लौटी, तो मकान का ताला टूटा, सामान बिखरा, कीमती सामान गायब देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
चीख-पुकार पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर देवीगंज चौकी पुलिस पहुंची। मौका मुआयना और आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने भुक्तभोगी से तहरीर लेकर चोरों की खोजबीन शुरू कर दी है। उधर, रोजाना किसी न किसी गांव अथवा बाजार में हो रही चोरी की घटनाओं से जिलेभर में दहशत का माहौल बना है। आरोप है कि रात में पुलिस की गश्त नहीं होने से ही चोरी की वारदातों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।