फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

कोहरे के साथ दोआबा में बढ़ी ठंड

Sat, 12 Dec 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 12 Dec 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
kaushambi news
 कौशाम्बी में हफ्तेभर से घने कोहरे के साथ ठंड बढ़ने लगी है। दिनभर धुंध के कारण धूप चटख नहीं होने से ठिठुरन बनी हुई है। इसके कारण राहगीरों और आमजन को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गरीबों के लिए आग ठंड से बचने का सहारा बनी है। अभी तक सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने से शनिवार की सुबह मंझनपुर में ही लोग कागज, गत्ता जलाकर हाथ सेंकते नजर आए।
विज्ञापन


कौशाम्बी में आठ दिन पहले अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। 6 दिसंबर की रात घने कोहरे की चादर तन गई। इसके बाद से रोजाना रात होते ही कोहरे की धुंध दोआबा में छा जाती है। कोहरे का यह असर दिन में करीब 11 बजे तक बना रहता है। इससे कारण रात और दिन में 11 बजे तक सड़कों पर वाहन रेंगते ही नजर आते हैं। इधर, कोहरे के बीच चली रही शीतलहरी से जनजीवन प्रभावित है। लगातार रात में पारा गिर रहा है। इससे लोग ठंड की चपेट में आने लगे हैं। गांवों में तो ठंड से खुद को बचाने के लिए गरीबों ने आग का सहारा लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


वहीं ठंड, कोहरे का असर लगातार बने होने के बाद भी सुबह-शाम सार्वजनिक स्थानों पर अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। इसके कारण ठंड से बेहाल राहगीर चाय की दुकान पर भट्ठियों में हाथ सेंकने को मजबूर हैं। इतना ही नहीं शनिवार को तो मंझनपुर ब्लाक में मतगणना एजेंट का पहचानपत्र बनवाने को आए तमाम लोग ठंड से कांपते दिखे। इस दौरानठिठुरन से बचने के लिए ब्लाक के समीप गत्ता, कागज, कचरा इकट्ठा करके आग जलाकर हाथ सेंकते नजर आए। बता दें कि कौशाम्बी में आठ दिन से शुरू हुआ ठंड का असर दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। फिर भी अब तक गरीबों को ठंड से बचाने का इंतजाम सिफर बना हुआ है। उधर, ठंड बढ़ने से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। किसानों के मुताबिक ठंड पड़ने से ही रबी की फसल, गेंहू, आलू की पैदावार अच्छी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed