फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

प्रशिक्षण से गैरहाजिर 63 कर्मचारियों पर केस

Fri, 11 Dec 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Fri, 11 Dec 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत प्रधान और पंचायत सदस्यों के निर्वाचन को पड़े वोटों की गिनती 13 दिसंबर को होनी है। मतगणना के लिए लगाए गए कर्मचारियों को शुक्रवार को भी प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान 63 कर्मी गैरहाजिर रहे। इन लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ डीएम के निर्देश पर नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। गौरतलब है कि दो दिनों के प्रशिक्षण में ड्यूटी से अनुपस्थित रहे कुल 194 कर्मचारियों पर केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


कौशाम्बी के सभी 498 ग्राम सभाओं में प्रधान और सदस्य पदों के लिए 1801 बूथों पर मतदान हो चुका है। मतों की गिनती 13 दिसंबर को सभी ब्लाक क्षेत्र में निर्धारित मतगणनास्थलों पर सुबह 7 बजे से होनी है। चुनाव ड्यूटी के लिए लगाए गए कर्मचारियों को बृहस्पतिवार और शुक्रवार को ट्रेनिंग दी गई। शुक्रवार को प्रशिक्षण के दूसरे दिन मास्टर ट्रेनर विकास पांडेय और राकेश सिंह ने कर्मचारियों को वोटों की गिनती का गुर सिखाया। उधर, पहले दिन की तरह शुक्रवार को दूसरे दिन भी प्रशिक्षण ड्यूटी से 7 पर्यवेक्षक, 18 प्रथम मतगणना अधिकारी, 17 द्वितीय मतगणना अधिकारी, 18 तृतीय मतगणना अधिकारी और 9 अतिरिक्त मतगणनाकर्मी समेत 63 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। इन गैरहाजिर कर्मचारियों के खिलाफ नगर कोतवाली मंझनपुर में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed