फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

बिगड़ा मौसम का मिजाज, दिन भर हुई बूंदाबांदी

Wed, 02 Dec 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 02 Dec 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी में मंगलवार रात से अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया। तेज हवाएं चलने के साथ बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। यह सिलसिला बुधवार को भी बना रहा। आसमान से फुहारें पड़ने के साथ ही मौसम नम हो गया। अचानक ठंड बढ़ गई। उधर, दिन भर की बूंदाबांदी से सड़कों पर फिसलन हो गई। इससे आवागमन में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


दो साल से मौसम का मिजाज किसी के भी समझ में नहीं आ रहा है। मार्च-अप्रैल में बेमौसम भीषण बारिश और ओलावृष्टि हुई। मानसून पूरी तरह से सूखा रहा। कार्तिक का महीना बीत गया लेकिन ठंड का नामोनिशान गायब रहा। इधर, अगहन आते ही मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। मंगलवार को अचानक धूल भरी आंधी चली। करीब 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली आंधी के कारण कई लोगों के छप्पर और टीनशेड गिर गए। आंधी थमी तो आसमान काले बादलों से भर गया।
विज्ञापन


 मंगलवार रात से शुरू हुई बूंदाबांदी बुधवार को भी दिन भर रुक-रुककर होती रही। इससे सड़कों पर फिसलन हो गई। सड़क पर पानी, कीचड़ के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सिराथू कस्बे के तो मुख्यमार्ग पर कई स्थानों पर जलजमाव से लोगों का इस रास्ते से निकलना मुश्किल हो रहा था। दिन भर हुई बूंदाबांदी से मौसम नम हो गया है। ठंड ने भी अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया। हालांकि बूंदाबांदी से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। बता दें कि मानसून में बारिश नहीं होने से  किसानों की खरीफ की खेती चौपट हो गई थी। खेत सूखे पड़े होने के कारण वे गेहूं आदि की बुआई भी नहीं कर पा रहे थे। अब इस बूंदाबांदी के बाद किसान गेहूं, सरसों आदि की बुआई कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed