फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

लेखपालों ने एसडीएम को घेरा

Wed, 02 Dec 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 02 Dec 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
 लेखपाल ओमप्रकाश गुप्ता के हमलावर सपा नेता और उनके भाई की गिरफ्तारी नहीं होने से लेखपालों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। मंझनपुर के राजस्वकर्मियों ने बुधवार को एसडीएम का घेराव किया। लेखपाल संघ ने पुलिस अफसरों पर हमलावरों से सांठगांठ का आरोप लगाते हुए आर-पार की लड़ाई का एलान किया है। साथी पर हुए हमले के बाद से लेखपाल बेमियादी हड़ताल पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि मंझनपुर में तैनात लेखपाल ओमप्रकाश गुप्ता पर 19 नवंबर की शाम तहसील परिसर में हमला किया  गया था। मामले में भुक्तभोगी लेखपाल की तहरीर पर मंझनपुर चेयरमैन के बेटे और सपा नेता शबीह हैदर उर्फ मीनू और उनके छोटे भाई के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट नगर कोतवाली में दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के  बाद गिरफ्तारी नहीं होने से तहसील के राजस्वकर्मियों में जबरदस्त आक्रोश  है।
विज्ञापन


हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं किए जाने से लेखपालों का गुस्सा दिन-बदिन बढ़ता जा रहा है। बुधवार को उग्र लेखपाल संघ ने सदर एसडीएम का घेराव करते हुए आर-पार की लड़ाई का एलान किया। लेखपालों के इस कदम से सप्ताह भर से तहसील में कोई कामकाज नहीं हो रहा है। लेखपाल संघ के मंझनपुर तहसील अध्यक्ष सुरेश सिंह ने बताया कि हमलावरों की  गिरफ्तारी होने तक उनका यह प्रदर्शन जारी रहेगा। आरोप है कि सत्ता के दबाव में हमलावरों से सांठगांठ कर पुलिस अफसर मामले को रफादफा करने की फिराक में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील मंत्री कंधई लाल ने पुलिस के एक आला अधिकारी को हटाए जाने की मांग की है। आरोप है कि इसी अफसर के इशारे पर हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। इस मौके पर लेखपाल संघ के  जिलाध्यक्ष रोशनलाल यादव, ज्ञानसिंह, बजरंग प्रसाद, कपिल देव मिश्र, अनिल कुमार, बिन्दा प्रसाद, तीरथ प्रसाद, शिवमूरत आदि लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed