फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

दूसरे चरण के चुनाव में 66.5 फीसदी मतदान

Tue, 01 Dec 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 01 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
kaushambi news
 प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के निर्वाचन के लिए मंगलवार को दूसरे चरण का चुनाव छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण रहा। चायल और नेवादा ब्लाक की 103 ग्रामसभा के 341 बूथों पर कुल  66.5 फीसदी मतदान हुआ। इसी के साथ दूसरे चरण में प्रधान बनने  के लिए मैदान में उतरे 951 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिका में बंद हो गया  है।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के तहत प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव के लिए मंगलवार को दूसरे चरण में कौशाम्बी के चायल ब्लाक की 29 ग्राम सभा के 42 मतदान केंद्रों के 111 बूथ और नेवादा ब्लाक के 74 ग्राम सभा के 94 मतदान केंद्रों के 230  बूथों पर सुबह 7 बजे से लेकर शाम को  4.30 बजे तक वोटिंग कराई गई। हालांकि आखिरी क्षण में चायल ब्लाक के पिपरी, चरवा खुर्द, सझिया मतदान केंद्रों पर निर्धारित समय से 2 से 4 घंटे अधिक समय तक वोट डाले जाते रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने  बताया कि दूसरे चरण के सुरसेनी, निजामपुर पुरैनी, शेखपुर रसूलपुर आदि कुछ बूथों पर छिटपुर मारपीट, पथराव की घटनाओं को छोड़ दें, तो चुनाव लगभग शांतिपूर्ण रहा।
विज्ञापन


दोनों ब्लाक में कुल 66.5 फीसदी मतदाताओं ने बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें नेवादा ब्लाक में 66  और चायल ब्लाक में 67.5 फीसदी वोटिंग हुई। इसी के सवथ दूसरे चरण में प्रधान बनने को किस्मत आजमा रहे 951 प्रत्याशियों का भाग्य वोटरों ने मतपेटिका में बंद कर दिया है। प्रधान पद के लिए दूसरे चरण के मतदान में भी वोटरों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही सभी 341 बूथों पर वोटरों की लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हालांकि मतदाताओं की इस भीड़ के बीच ही चायल ब्लाक के निजामपुर पुरैनी, शेखपुर रसूलपुर, जलालपुर साना, इब्राहीमपुर झपिया, दुर्गापुर, महमूदपुर, नेवादा ब्लाक के जरैनी, सुरसेनी आदि बूथों पर फर्जी वोटिंग, मतदाता सूची में गड़बड़ी आदि को लेकर हंगामा, मारपीट और पत्थरबाजी की घटनाएं भी हुई। साथ ही दुर्गापुर, सिंहपुर, सुरसेनी आदि कई बूथों पर लाइन में लगे नाबालिगों की धरपकड़ भी हुई। सबसे ज्यादा बवाल चायल के शेखपुर रसूलपुर और निजामपुर पुरैनी बूथ पर देखने को मिला। जहां उपद्रवी पुलिस से भी भिड़ गए। निजामपुर पुरैनी बूथ पर तो मारपीट, पत्थरबाजी की घटना में एक सिपाही भी घायल हो गया। पुलिस ने लाठी लेकर उपद्रवियों को खदेड़ा। कई उपद्रवियों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया। हालांकि हिरासत में लिए गए सभी लोगों को मतदान की समाप्ति के बाद हिदायत देकर  छोड़ दिया गया है।


 प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए दूसरे चरण में मंगलवार को चायल और नेवादा ब्लाक क्षेत्र में हुए चुनाव के दौरान सभी बूथों पर नाबालिग वोटरों की भी भीड़ दिखी। इसे लेकर सिंहपुर, दुर्गापुर, सुरसेनी, जलालपुर साना आदि बूथों पर हंगामा भी हुआ। शिकायत पर पहुंचे अफसरों ने कम उम्र के लड़के-लड़कियों की आईडी चेक करने के बाद उन्हें वोटरों की लाइन से निकालकर घर भी भेजा। इस दौरान चायल के सिंहपुर बूथ से भी करीब दो दर्जन नाबालिग वोटर बाहर किए गए थे। वोट देने से रोके जाने पर नई पीढ़ी के वोटरों का गुस्सा फूट पड़ा। बूथ के सामने ही इन लड़कों ने नारेबाजी करते हुए हुंकार भी भरी। हालांकि इन्हें प्रदर्शन करते देख पुलिसवाले जब वहां पहुंचे, तो लड़के भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed