{"_id":"56979d02213d8b12b1f259e7a0ff34bc","slug":"kaushambi-news-hindi-news-271","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Fri, 20 Nov 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिराथू (ब्यूरो)। रिश्तेदार के घर आए फतेहपुर के एक युवक की बृहस्पतिवार को करंट लगने से मौत हो गई। वह रिश्तेदार के नलकूप की केबल में फाल्ट आने पर उसे ठीक करने बिजली के खंभे पर चढ़ा था। पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
सीमावर्ती जनपद फतेहपुर के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के गांव मकदूमपुर निवासी महेश यादव की बुआ का घर सैनी क्ष्ेात्र के अटसराय गांव में है। बुधवार को वह अपनी बुआ के घर आया था। रात में खाना खाने के बाद वह फूफा के साथ नलकूप की कोठरी में सोने के लिए चला गया था।
रात भर फूफा के नलकूप पर बिजली नहीं थी। भोर में नींद खुलने पर आसपास के गांवों में बल्ब जलते देखा तो पता चला केबल में फाल्ट के कारण सप्लाई नहीं आ रही है। इस पर महेश नलकूप के समीप लगे बिजली के खंभे पर चढ़कर केबल ठीक करने लगा। इसी दौरान अचानक उसका हाथ तार में छू गया। करंट लगने से वह खंभे से नीचे आ गिरा। करंट लगने और गिरने से उसकी मौत हो गई। भतीजे की हादसे में हुई मौत से बुआ, फूफा के साथ ही अन्य रिश्तेदार भी सन्न रह गए। सूचना लगते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते मौक पर पहुंचे। घटना की जानकारी होते ही पहुंची सैनी कोतवाली पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मचा है।