{"_id":"ed10565d6e753d73d3fd72a5377c2d7e","slug":"kaushambi-news-hindi-news-267","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारियों से भरा टेंपो पलटा, 8 लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारियों से भरा टेंपो पलटा, 8 लोग जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 18 Nov 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। मंझनपुर से सवारियां लेकर पश्चिमशरीरा जा रहा टेंपो बुधवार की शाम लोधपुरवा गांव के समीप अनयंत्रित होकर पलट गया। इससे टेंपो में सवार आठ लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त टेंपों में फंसे घायलों को बाहर निकालते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंझनपुर से सवारियां लेकर एक टेंपो बुधवार शाम पश्चिमशरीरा जा रहा था।
टेंपो जैसे ही नगर कोतवाली क्षेत्र के लोधपुरवा गांव के समीप पहुंचा। अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इससे टेंपो सवार संगीता देवी (25) पत्नी नथन लाल, नथन लाल (28) पुत्र दयाराम निवासी भेलखा, लक्ष्मी देवी (35) पत्नी बुधई लाल, मैकी देवी (45) पत्नी परशुराम निवासी टिकरी, जगरानी देवी (30) पत्नी रामभजन, लछिया देवी (50) पत्नी पंचम लाल निवासी बभनपुरवा, नरगिस (25) पत्नी शफीक, शफीक अहमद (30) पुत्र फुरसत अली निवासी पश्चिमशरीरा घायल हो गए। हादसा देख आस-पास खेतों में काम कर रहे लोग भागकर मौके पर पहुंचे।
स्थानीय लोगों ने टेंपो के नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला। पंचायत चुनाव की तैयारी का जायजा लेकर सरसवां से लौट रहे सीडीओ अरविंद चौरसिया और एसडीएम नरेन्द्र बहादुर भी मौके पर पहुंच गए। सीडीओ के साथ ही ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही एम्बुलेंस मंगाकर सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।